Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1025192

गोरखपुर में बच्चों की मौत मामले में UP हुकूमत का बड़ा एक्शन, डॉ. कफील खान को किया गया बर्खास्त

अगस्त 2017 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस मामले में डॉ. कफील खान को निलंबित कर दिया गया था.

गोरखपुर में बच्चों की मौत मामले में UP हुकूमत का बड़ा एक्शन, डॉ. कफील खान को किया गया बर्खास्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में BRD Medical College में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई कई बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉ. कफील खान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. इससे पहले ही UPPSC ने डॉ. कफील को बर्खास्त किए जाने पर मुहर लगा दी थी. इसके बाद अब मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने भी बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं.

याद रहे कि अभी तक डॉ. कफील मुअत्तल चल रहे थे. उन्हें डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजुकेशन(डीजीएमई) की तरफ से संबद्ध किया गया था. वहीं, कफील खान ने बयान दिया है कि वह मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के इस आदेश को कोर्ट में चुनौती देंगे.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut को मिल गया सोलमेट, शादी और बच्चों के प्लान पर खुद किया ये खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

अगस्त 2017 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस मामले में डॉ. कफील खान को निलंबित कर दिया गया था. इस मामले कफील खान समेत 9 लोगों पर आरोप था. वहीं, डॉ. कफील खान ने अपना निलंबन खत्म कराने के लिए  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से भी मदद मांगी थी.

ये भी पढ़ें: मौलाना आज़ाद, जिन्होंने 1946 में ही बता दिया था PAK का फ्यूचर और कर दी थी 'बांग्लादेश' की भविष्यवाणी

गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल रियासती हुकूमत ने 24 फरवरी 2020 को दिए दोबारा विभागीय जांच के आदेश को वापस ले लिया था. हुकूमत ने इस मामले में 15 अप्रैल 2019 को जांच अधिकारी की ओर से दायर जांच रिपोर्ट को ही मान लिया था. इस रिपोर्ट में डॉ. कफील खान को बेकसूर पाया गया था. रिपोर्ट में कहा गया थ कि कफील खान के खिलाफ भ्रष्टाटाचार या लापरवाही के सबूत नहीं पाए गए हैं. इस रिपोर्ट के बाद ये उम्मीद की जा रही थी कि डॉ. कफील खान को जल्द ही बहल कर दिया जाएगा, लेकिन अब हुकूमत ने बड़ा कदम उठाते हुए कफील खान को बर्खास्त कर दिया है.

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news