)
नई दिल्ली: दिल्ली के नायब वज़ीरे आला मनीष सिसोदिया ने स्कूलों के लेकर एक आला सतही मीटिंग की. जिसमें दिल्ली में कोरोना के हालात के मद्देनजर 31 जुलाई तक स्कूलों को बंद रखने की इत्तेफाक राए बनी है. मीटिंग में दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स और वालिदैन से मिले मशवरे पर भी गौर किया गया है.
प्राइमरी जमातों को लेकर मशवरा आया कि 12 से 15 स्टूडेंट्स की हफ्ते में एक या दो क्लास लगाई जाए, 3-5 क्लास तक को मुतबादल दिन में पढ़ाने का मशवरा दिया गया, वहीं 6 से 8वीं जमात को लेकर मशवरा दिया गया कि हफ्ते में एक या दो दिन क्लास लगाई जाए.
इसके अलावा तलबा को ऑनलाइन क्लासेस, सैनिटाइजेशन करने, मास्क का बांटने, थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सेलेब्स कम करने के भी तलबा और वालिदैन की तरफ से मशवरे दिये गए.
9वीं और 10 वीं जमात को कम तलबा के साथ हफ्ते 1 या 2 दिन क्लास लगाने का मशवरा दिया गया. 11वीं और 12वीं की जमात तो मुतबादल दिनों में कराने और बाकी दिनों में ऑनलाइन तालीम का मशवरा दिया गया है.
Zee Salaam Live TV