जानकारी के मुताबिक तालिबान ने क़ारी फसीहुद्दीन हाफिजुल्लाह के नेतृत्व में पंजशीर पर हमला करने के लिए कई लड़ाकों को भेजा था,
Trending Photos
)
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान की जंग अभी खत्म नहीं हुई है. पंजशीर के लड़ाके तालिबान को सख्त टक्कर दे रहे हैं. खबर मिल रही है कि पंजशीर पर कब्जा करने के लिए जा रहे सैंकड़ों तालिबानी लड़ाकों में से 300 को मौत के घाट उतार दिया है. अब खबर यह भी मिल रही है कि भारी नुकसान के बाद तालिबान ने पंजशीर को कब्जे में लेने के लिए 3 हजार के करीब लड़ाके भेजे हैं.
जानकारी के मुताबिक तालिबान ने क़ारी फसीहुद्दीन हाफिजुल्लाह के नेतृत्व में पंजशीर पर हमला करने के लिए कई लड़ाकों को भेजा था, लेकिन बगलान सूबे की अंदराब घाटी में घात लगाकर बैठे पंजशीर के विद्रोहियों ने उन पर हमला कर दिया और खबर है इस हमले में 300 तालिबानियों की मौत हो गई.
Update from the Anti-Taliban resistance - they tell me: Taliban ambushed in Andarab of Baghlan province. At least 300 Taliban fighters were killed. The group is lead by #AhmadMassoud & @AmrullahSaleh2 #Afghanistan pic.twitter.com/uJD1VEcHY1
— Yalda Hakim (@BBCYaldaHakim) August 22, 2021
मशहूर पत्रकार यालदा हकीम ने ट्वीट कर बताया है कि पंजशीर के विद्रोहियों ने छिपकर तालिबानियों पर बड़ा हमला किया. इस हमले में अफगानिस्तान में फिर से सरकार बनाने की कोशिश कर रहे तालिबान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. पंजशीर के लड़ाकों का कहना है कि उन्होंने हमले में 300 तालिबानियों को मार गिराया है. खबर ये भी है कि उस हमले के बाद कई तालिबानियों को कैद कर लिया गया है.
तालिबान ने भेजे 3000 लड़ाके
बताया जा रहा है कि पंजशीर में तालिबान के खिलाफ बन रही मोर्चेबंदी को कुचलने के लिए तालिबान ने करीब 3000 अपने लड़ाकों को भेजा है. पंजशीर की तरफ जाने वाले अंद्राब वैली में तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स के बीच गोलबारी हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस लड़ाई में तालिबान के काफी नुकसान हुआ है. अहमद मसूद की कमान वाली रेजिस्टेंस फोर्स तालिबान के कड़ा मुकाबला कर रही है.
ZEE SALAAM LIVE TV