Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam697316
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP हुकूमत का बड़ा फैसला, अब शहीद होने वाले हर जवान को मिलेगी इतनी रकम

UP हुकूमत का बड़ा फैसला, अब शहीद होने वाले हर जवान को मिलेगी इतनी रकम

मंगल को कैबिनेट मीटिंग में यह बड़ा फैसला लिया गया. सूबे की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हुकूमत ने पहले ही गौर कर लिया था कि इस रकम को बढ़ाया जाएगा.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: मुल्क के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवार के मफाद में यूपी कैबिनेट की मीटिंग में हुकूमत ने बड़ा फैसला लिया है.  इस फैसले के तहत अब शहीदों के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवज़े के तौर पर मिलेगी. पहले ये रकम 25 लाख रुपए थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है.

मंगल को कैबिनेट मीटिंग में यह बड़ा फैसला लिया गया. सूबे की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हुकूमत ने पहले ही गौर कर लिया था कि इस रकम को बढ़ाया जाएगा. इसे लेकर कैबिनेट के मेंबरों ने गौर व खौज़ भी किया. आखिरकार मंगल की कैबिनेट में इस पर फैसला ले लिया.

कैबिनेट में इक्तेसादी मदद की रकम को बढ़ाकर 50 लाख किए जाने की तजवीज़ लाई गई जिसे कैबिनेट के सभी मेंबरों में इत्तेफाक से पास कर दिया. वैसे मुल्क के लिए शहीद होने वालों का कोई मोल नहीं है लेकिन योगी हुकूमत के इस फैसले से शहीदों के परिवार वालों को एक बड़ी मदद ज़रूर मिल जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

हुकूमत के ज़रिए रकम में कुछ खास बातों का ख्याल रखा गया है. इसमें अगर शहीद के माता पिता ज़िंदा हैं तो उन्हें 50 लाख में से 15 लाख की राशि दी जाएगी. वहीं, बाकी 35 लाख रुपए शहीद की बीवी व बच्चों को मिलेंगे. 

अगर शहीद शादीशुदा नहीं है तो पूरी रकम उनके माता-पिता को मिलेगी. माता-पिता के न होने एवं शहीद के शादी शुदा होने पर पूरे 50 लाख रुपए बीवी को दिए जाएंगे. इस तरह से हुकूमत ने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए रकम बढ़ाने का फैसला लिया है. 

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news