जानकारी के मुताबिक रिया की ड्रग्स स्टोरी में सारा अली खान के अलावा 4 और नाम हैं. जिनका नाम रिया ने ड्रग्स कनेक्शन से खुद जोड़ा है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से बड़े-बड़े खुलासे हो रहा हैं. जानकारी के मुताबिक रिया की ड्रग्स स्टोरी में सारा अली खान के अलावा 4 और नाम हैं. जिनका नाम रिया ने ड्रग्स कनेक्शन से खुद जोड़ा है. रिया ने इन चार लोगों के नाम भी NCB को बताए हैं.
रकुल प्रीत (Rakul Preet)
रिया चक्रवर्ती ने अपनी ड्रग्स टीम में जो दूसरे प्लेयर का नाम लिया है वो हैं अदाकारा रकुल प्रीत सिंह. रकुल प्रीत सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं. बता दें कि रकुल प्रीत नेशनल लेवल गोल्फ खेल चुकी हैं लेकिन अब उनका खेल बदल चुका है.
सीमोन खंभाटा (Simon Khambata)
सीमोन खंभाटा रिया चक्रवर्ती की करीबी दोस्त हैं और रिया के ड्रग्स गेम में उनकी पार्टनर भी हैं. वैसे पेशे वे डिजाइनर हैं. सीमोन, रिया चक्रवर्ती के साथ साथ बॉलीवुड के कई दूसरे स्टार्स से बेहद करीब हैं.
रोहिणी अय्यर (Rohini Ayyar)
रिया के मुताबिक रोहिणी भी ड्रग्स के खेल में शामिल हैं. हालांकि रोहिणी का कहना है कि वे सुशांत की अच्छी दोस्त हैं. रोहिणी पेशे से एक फिल्म जर्नलिस्ट और बॉलीवुड पब्लिसिस्ट हैं.
मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra)
सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इस फहरिसत में शामिल हैं. मुकेश छाबड़ा
बता दें कि कंगना रनौत भी इससे पहले इस बात का दावा कर चुकी हैं कि बॉलीवुड की बड़ी पार्टीज में ड्रग का चलन बहुत आम है. लोग इसके बुरी तरह से आदी हैं. फिलहाल एनसीबी तमाम सबूत इकट्ठे करने में लगी हुई है ताकि ड्रग मामले में शामिल बड़े एक्टर्स तक पहुंचा जा सके.
Zee Salaam LIVE TV