Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam865199
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंयशवंत सिन्हा का बड़ा खुलासा: कंधार विमान अपहरण मामले में खुद को सौंपने को तैयार थीं ममता

यशवंत सिन्हा का बड़ा खुलासा: कंधार विमान अपहरण मामले में खुद को सौंपने को तैयार थीं ममता

सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से ही फाइटर रही हैं और अब भी हैं. मैंने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उनके (ममता बनर्जी) के साथ काम किया है.

यशवंत सिन्हा का बड़ा खुलासा: कंधार विमान अपहरण मामले में खुद को सौंपने को तैयार थीं ममता

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले भाजपा के सीनियर नेता यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं. टीएमसी में शामिल होने के बाद सिन्हा ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि कंधार में भारतीय एयरलाइंस के विमान और मुसाफिरों को वापस लाने के लिए ममता बनर्जी ने खुद को आतंकियों के हवाले करने को तैयार हो गई थीं. 

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम से चुनाव लड़ना ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! जानिए कैसे BJP को हो सकता है नुकसान?

यशवंत सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से ही फाइटर रही हैं और अब भी हैं. मैंने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उनके (ममता बनर्जी) के साथ काम किया है. सिन्हा ने कहा कि दीदी शुरू से ही 'लड़ाका' रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कंधार एयरलाइंस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए सिन्हा ने कहा कि जब भारतीय एयरलाइंस के विमान को कंधार में बंधक बनाकर रखा था तो उस समय कैबिनेट में भारतीय मुसाफिरों के बदले में ममता जी ने खुद को बंधक बनाने की पेशकश की थी. ताकि भारतीयों को छोड़ा जा सके. देशवासियों के लिए वह कुर्बानी देने को तैयार थीं.

यह भी पढ़ें: महज इतने रुपये की मालकिन हैं ममता बनर्जी, नहीं है कोई कार, घर और जमीन

याद रहे कि साल 1999 में भारतीय एयरलाइंस के विमान IC 814 का अपहरण कर लिया था. विमान मौजूद बंधकों की रिहाइ के बदले में भारतीय जेलों में मौजूद तीन खूंखार आतंकियों (मुश्ताक अहमद ज़रगर, अहमद उमर सईद शेख और मसूद अजहर) को रिहा करने की मांग की गई थी. उस समय ममता बनर्जी केंद्र की अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में रेल मंत्री थीं. 

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news