Bihar Araria Women Tamnna weds devar Intakhab murdered in Bengluru: बिहार के अररिया जिले से पति को छोड़कर देवर के साथ बंगलुरु भागकर शादी करने वाली तमन्ना की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए उसके पति के बड़े भाई समेत उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
Trending Photos
)
बंगलुरुः बंगलुरु के एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल के गेट पर नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में मिली एक नामालूम महिला की लाश की पहेली को रेलवे पुलिस ने सुलझा लिया है. महिला की पहचान 27 साल की तमन्ना के तौर पर की गई है. तमन्ना का कत्ल बंगलुरु में इतवार को उसके ही जान पहचान के लोगो ने कर दिया था. इस कत्ल में अब तक 8 लोगो के शामिल होने के बात सामने आई है, जिनमे से तीन को पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी है, जबकि पांच अफराद अभी फरार है. मृतका और उसके सभी कातिल बिहार के अररिया जिले के रहने वाले है.
बंगलुरु भाग करकर की दी देवर से शादी
पुलिस के मुताबिक, तमन्ना की हत्या के पीछे के वजह प्यार रिश्ते और बेवफाई की कहानी है. मृतका तमन्ना की शादी अररिया जिले में ही अफरोज से हुई थी. शादी के बाद उसकी मुलाकात अफरोज के ही चचेरे भाई इंतखाब से हुई और पहली ही मुलाकात में दोनो एक दूसरे को दिल दे बैठे. इश्क का ये जुनून तमन्ना पर इस कदर हावी हुआ कि उसने जून 2022 में अपने पति अफरोज का घर छोड़ दिया और उसके चचेरे भाई और अपने प्रेमी इंतखाब के साथ बंगलुरु भाग कर आ गई.
घर में दुश्मनी की दीवार खिंच गई थी
बंगलुरु आकर तमन्ना और इंतखाब ने आपस में निकाह कर लिया और पति पत्नी के रूप में बंगलुरु के जिगिनी इलाके में दोनों रहने लगे. बंगलुरु में दोनो के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन उसकेर अररिया में इंतखाब और अफरोज के घर में दुश्मनी की दीवार खिंच गई थी. इंतखाब का सगा बड़ा भाई नवाब भी बंगलुरु में रहता था और छोटा-मोटा काम करता था. लेकिन इंतखाब ने खुद को नवाब से दूरी बनाकर रखा था. ऐसे में उसका बड़ा भाई नवाब एक दिन खुद ही इंतखाब से मिलने उसके घर पहुँच गया. उसने गांव में दोनो को ले कर हो रही बातों की चर्चा तो की पर साथ ही उसने दोनो के रिश्ते को भी अपनी तरफ से स्वीकृति दे दी. नवाब ने दोनो को बीते 12 मॉर्च को अपने घर आने का न्योता दिया.
भाई के झांसे में आ गया इंतखाब
भाई के व्यवहार से खुश हो कर इंतखाब इतवार को जब अपनी पत्नी को साथ लेकर नवाब के क्लासिपालया स्थित घर पहुंचा तो नवाब ने वंहा अपने 7 और दोस्तो को बुला रखा था. सभी ने मिल कर इंतखाब पर दवाब डाला कि वो तमन्ना को यंही छोड़ कर जाए, क्योंकि इसकी वजह से गांव में पूरे परिवार की बेइज्जती हो रही है. नवाब ने कहा कि वो तमन्ना को वापस गांव भेज देगा. इतने लोगो के दबाव के बीच इंतखाब के पास और कोई रास्ता नही था, इसलिये वो राजी हो गया और पत्नी को भाई के घर छोड़कर वापस चला आया.
नवाब ने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या
इंतखाब के जाते ही नवाब और उसके दोस्तों ने दुपट्टे से तमन्ना का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पहले से तैयार रखे गए प्लास्टिक के ड्रम में कपड़े से लपेट कर तमन्ना की लाश को उस डब्बे में डाला कर पैक कर दिया. लाश डब्बे में रखने के पहले तमन्ना के पैर की हड्डियों को भी तोड़ा गया. इतवार की रात करीब 10 बजे 4 लोग उस प्लास्टिक ड्रम को ले कर रेलवे स्टेशन पहुचे और उसे प्रवेश द्वार पर छोड़ कर वापस लौट आए. अगले दिन तेज बदबू आने के बाद पुलिस ने ड्रम से तमन्ना की लाश को बरामद किया.
ड्रम पर लिखे 'जमाल’ नाम से पुलिस ने निकाला कातिल का सुराग
जांच के क्रम में पुलिस को प्लास्टिक ड्रम पर 'जमाल’ का नाम लिखा मिला. पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज भी मिली जिसमे वो चार लोग ड्रम को लाते नजर आ रहे थे. बंगलुरु के एवेन्यू रोड की दुकानों से ये पता चला कि बिहार के मजदूर इस तरह के ड्रम सामान रखने के लिए करते है, और ड्रम की पहचान के तौर पर वो इस पर नाम भी लिखते है. इसी आधार पर पुलिस नवाब और उसके साथियों के पते पर पहुंच गई. मोहल्ले के ही एक महिला ने पुलिस को बताया कि इतवार की रात उसने ने उन्हें ड्रम ले जाते देखा था.
इसी बीच उधर, इंतखाब को पता चला कि तमन्ना अब तक गांव नही पहुँची है, तो वो तमन्ना को तलाशते हुए रेलवे स्टेशन पहुँचा. स्टेशन पर उसकी मुलाकात पुलिस से हुई और उसने अपनी आपबीती पुलिस को बाताई. इंतखाब की कहानी सुनने के बाद पुलिस ने नवाब के घर दबिश दी और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
Zee Salaam