)
नदीम अहमद: बिहार असेंबली इंतेख़ाबात के पहले मरहले की वोटिंग में बस अब दो हफ़्ते का वक़्त रह गया है. ऐसे में सभी सियासी जमाअतें अपने अपने तरीक़े से लोगों के दरमियान वोट मांगते नज़र आरहे हैं. इस दरमियान सभी सियासी पार्टियों ने अपने अपने स्टार तश्हीरकारों (प्रचारकों) की फ़ेहरिस्त जारी कर दी है. बीजेपी की फ़ेहरिस्त में सभी बड़े लीडरान के नाम मौजूद हैं लेकिन बिहार से बीजेपी के इकलौते बड़े मुस्लिम चेहरे और साबिक़ मरकज़ी वज़ीर शाहनवाज़ हुसैन को इस फ़ेहरिस्त में जगह नहीं मिली है वहीं मोदी काबीना में वज़ीर रहे राजीव प्रताप रुडी का नाम नहीं भी शामिल नहीं है इसके अलावा बीजेपी ने एक और बड़े चेहरे रवि किशन को तश्हीरकारों की फ़ेहरिस्त से बाहर रखा है.
बीजेपी के बड़े स्टार तश्हीरकारों को जानिये
बीजेपी ने वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी, बीजेपी सद्र जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बिहार बीजेपी सद्र संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मिर्ति ईरानी, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, आर के सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, रघुवर दास, मनोज तिवारी, बाबू लाल मरांडी, नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, सुशील सिंह, छेदी पासवान, संजय पासवान और सम्राट चौधरी को अपना स्टार तश्हीरकार बनाया है.
जेडीयू के स्टार तश्हीरकारों की फ़ेहरिस्त
जेडीयू ने अपनी फ़ेहरिस्त में स्पीकर विजय कुमार चौधरी, सीएम नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, आरसीपी सिंह, ललन सिंह, डॉ. अशोक चौधरी, संजय कुमार झा, अली अशरफ़ फ़ातमी, चंदेश्वर चन्द्रेशी, सुनील कुमार, गिरधारी यादव, विजय कुमार मांझी, रणवीर रंजन, ग़ुलाम ग़ौस, तनवीर अख़्तर, क़मर आलम, कुमुद वर्मा, महाबली सिंह, जीतेन्द्र कुमार, श्वेता विश्वास, आफ़ाक़ अहमद खान, संजय सिंह, चंदन कुमार सिंह, रामनाथ ठाकुर, अलोक कुमार, रणविजय सिंह और ख़ालिद अनवर को शामिल किया गया है.
आरजेडी के स्टार तश्हीरकारों की फ़ेहरिस्त
लालू यादव के जेल में होने की वजह से तश्हीर की कमान राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और मीसा भारती के हाथाें में है। इसके अलावा आरजेडी के स्टार तश्हीरकारों में जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, राम चन्द्र पूर्वे, जेपी नारायण, मनोज कुमार झा और राजयसभा एमपी अहमद अशफ़ाक़ करीम के नाम शामिल हैं.
कांग्रेस के स्टार तश्हीरकारों की फ़ेहरिस्त
कांग्रेस के स्टार तश्हीरकारों की फ़ेहरिस्त में सोनिया गाँधी, मनमोहन सिंह, राहुल गाँधी, मीरा कुमार, ग़ुलाम नबी आज़ाद, प्रियंका गाँधी, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, तारिक़ अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. शकील अहमद, शत्रुघन सिन्हा, निखिल कुमार, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहम्मद जावेद, राज बब्बर, कीर्ति आज़ाद, संजय निरुपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेमचंद मिश्रा और अनिल शर्मा के नाम शामिल हैं.
लोजपा के स्टार तश्हीरकारों की फ़ेहरिस्त
लोजपा अपने फाउंडर रामविलास पासवान का चेहरा लेकर मैदान में जाएगी। एलजेपी ने स्टार तश्हीरकारों की फ़ेहरिस्त में पासवान का नाम भी शामिल किया है और उन्हें सबसे ऊपर रखा गया है। दीगर स्टार तश्हीरकारों में चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस, प्रिंसराज, महबूब अली कैसर के नाम शामिल हैं।
आरएलएसपी
पार्टी के इकलौते स्टार तश्हीरकार सद्र उपेन्द्र कुशवाहा हैं।
बीएसपी
बहुजन समाज पार्टी के स्टार तश्हीरकारों में कुमारी मायावती के अलावा सतीश चंद्र मिश्र के नाम शामिल हैं।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा
हम से पार्टी सद्र जीतन राम मांझी अकेले स्टार तश्हीरकार होंगे।
एनसीपी
एनसीपी के स्टार तश्हीरकारों में क़ौमी सादर शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील डी तटकरे, के.के.शर्मा और सुप्रिया सुले के नाम शामिल हैं।
माले
माले की जानिब से अकेले दीपांकर भट्टाचार्य स्टार तश्हीरकार होंगे।
जन अधिकार पार्टी
जन अधिकार पार्टी की तरफ से अकेले पप्पू यादव स्टार तश्हीरकार की कमान संभालेंगे।
भाकपा
जनरल सेक्रेटरी डी. राजा और कन्हैया कुमार समेत 30 लीडर पार्टी के स्टार तश्हीरकार होंगे
एआईएमआईएम
एआईएमआईएम की जानिब से असदुद्दीन ओवैसी, इम्तियाज़ जलील और अख्तरुल ईमान स्टार तश्हीरकार होंगे.
Zee Salaam LIVE TV