Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2712609

बिहार में AAP नेता सैफी ने छोड़ी पार्टी; MP गिरिराज सिंह पर हमले के इल्ज़ाम में जा चुके हैं जेल

Bihar News: बिहार में AAP का एक मुस्लिम नेता पार्टी छोड़ कर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज जॉइन कर लिया है. उन्होंने पार्टी छोड़ते ही बेगूसराय से सांसद और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर जुबानी हमला बोला है. पिछले साल गिरिराज पर कथित तौर पर हमले के इल्जाम में वह जेल भी जा चुके हैं. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

बिहार में AAP नेता सैफी ने छोड़ी पार्टी; MP गिरिराज सिंह पर हमले के इल्ज़ाम में जा चुके हैं जेल

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पर हमले के आरोपी और आम आदमी पार्टी के नेता मोहम्मद सैफी ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है, और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए हैं. उन्होंने साहेबपुर कमाल के मौजूदा विधायक को नकारा बताया है, और आने वाले वक्त में अपनी दावेदारी की बात कही है. 

सांसद गिरिराज सिंह पर कथित हमले के बाद सुर्ख़ियों में आये थे सैफी 
तकरीबन एक साल पहले केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने मोहम्मद सैफी पर हमला करने का इल्जाम लगाया था. सैफी ने कहा कि केंद्रिय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें आतंकवादी बोला था. इसी पर पलटवार करते हुए सैफी ने गिरिराज को समाज का दुश्मन करार दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल मोहम्मद सैफी गिरिराज सिंह के यहां इलाके का कुछ काम लेकर पहुंचे थे. लेकिन गिरराज सिंह ने सैफी पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि वह उनपर हमला करने आया था.  तब यह मामला तूल पकड़ लिया था. मोहम्मद सैफी को उस वक्त जेल भी जाना पड़ा था. 

गिरिराज सिंह पर फिर साधा निशाना 
अब जन सुराज पार्टी जॉइन करने के बाद एक बार फिर सैफी ने गिरिराज सिंह पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने गिरिराज सिंह समाज का दुश्मन बताया है. उन्होंने कहा कि "काम का न काज का दुश्मन समाज का." मोहम्मद सैफी ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस किया और बताया कि जन सुराज ने 11 अप्रैल को पटना में रैली का आयोजन किया गया है. इस रैली के लिए बेगूसराय में भी तैयारी की जा रही है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर भी तीखा हमला किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रेस कॉंफ्रेंस में उन्होंने काहा कि वह AAP में थे तब भी समाज के लिए आवाज उठाते थे, और अब जन सुराज में भी वही काम करेंगे. उन्होंने कहा कि जन सुराज का कॉंसेप्ट उन्हें पसंद आया है, इसीलिए वह इस पार्टी को जॉइन किए हैं. सैफी के मुताबिक प्रशांत किशोर नए बिहार का निर्माण करना चाहते हैं.

TAGS

Trending news