Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एक हिंदू दोस्त के कहने पर एक मुस्लिम लड़के ने बीजेपी नेता की बेटी पर एसिड अटैक कर दिया, जिसके बाद मुस्लिम समाज के सैकोड़ों लोगों ने प्रोटेस्ट में शामिल होकर दोनों दोषियों को फांसी देने की मांग की है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Bihar News: बिहार के बेगूसराय में बीजेपी नेता की बेटी पर तेजाब फेकने वाले मुल्जिमों के खिलाफ मुस्लिम सुदाय के लोगों ने प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया है, और गुनाहगारों को फांसी देने की मांग की है. दावा है कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने अपने मुस्लिम दोस्त से इस घटना को अंजाम दिलाया है. हालांकि पुलिस ने दोनों मुल्जिमों को हिरास्त में लेकर जेल भेज दिया है.
दरअसल, बेगूसराय के बखरी बाजार में भाजपा नेता की बेटी पल्लवी राठौर पर महबूब आलम ने तब तेजाब फेका, जब वह सो रही थी. तेजाब की वजह से पल्ली का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महबूब आलम ने अपने दोस्त अंजनी सिंह के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया है. दावा है कि अंजनी सिंह पीड़िता पल्ली सिंह का पड़ोसी है, और पल्लवी पर उसकी गलत नीगाह थी. अब राजपुत समाज के लोग अंजनी सिंह को समाज से बाहर निकालने की मांग कर रहे है, वहीं, कुछ लोग दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.
बेटे के जीते-जी कर दिया अंतिम संस्कार
बेगूसराय में हुई इस घटना रूह कपा देने वाली है. वहीं, एक आरोपी की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपने बेटे के जीते-जी अंतिम संस्कार कर दिया है. उन्होंने काहा कि इस घटना को मुद्दा बना कर भू-माफिया भीड़ को भड़का रहे हैं.
प्रोटेस्ट में शामिल सैकड़ों मुस्लिमों ने कही ये बात
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बेगूसराय के लोगों ने शुक्रवार 11 अप्रैल को न्याय यात्रा निकाला, जिसमें सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिस्सा लिया है. लोगों ने अपने हाथों में तख्ति लेकर दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग की है, वहीं कुछ लोगों ने दोनों मुल्जिमों को सभी सरकारी सहुलियतों से वंचित करने की मांग की है. इस मार्च में शामिल लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना से बखरी के लोग शर्म सार है.