Waqf Act: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुल्क के अलग-अलग जगहों पर मुस्लिम समाज के तरफ से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इस बीच बिहार के बेतिया में भी इस कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट किए गए हैं, और बिहार चुनाव में CM नीतीश कुमार को सबक सिखाने की बात कही गई है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Bihar News: वक्फ संशोधन बिल गजिश्ता 8 अप्रैल से वक्फ संशोधन कानून बन गया है, और पूरे भारत में लागू कर दिया गाया है. लेकिन मुल्क भर में कई जगहों पर इस कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज और राजनैतिक दलों के तरफ से प्रोटेस्कट किए जा रहे है. इसी बीच बिहार के बेतिया में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में इंसाफ मार्च निकाला गया है. इस मार्च की अगुवाई भाकपा माले के एक विधायक कर रहे थे, उन्होंने वक्फ संशोधन कानून पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब हमला बोला है.
दरअसल, बिहार के बेतिया में भाकपा माले पार्टी से विधायक वीरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ एक इंसाफ मार्च निकाला गया. इस मार्च में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया है. इस दौरान विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी समेत CM नीतीश पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्र सरकरा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अंग्रेजों की बाटों और राज करों की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव में हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा कर रही है.
उन्होंने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करने वाले बिहार के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने जो माइनॉरिट के साथ गद्दारी की है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका मुहतोड़ जवाब देगी.
बिहार विधान सभा चुनाव में सिखाएंगे सबक
गौरतलब है कि इस साल बिहार में विधान सभा चुनाव होने वाला है. इस बीच वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में JDU और LJP ने सदन में वोट किया है. इससे नीतीश कुमार और चिराग पासवान की कथित सेक्युलर सोच पर सवाल उठने लगे हैं. इसके बाद विपक्ष और मुस्लिम संगठन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश और चिराग को सबक सिखाने की बाते कह रहे हैं.