)
नई दिल्ली: बिहार में असेंबली इंतेखाबात जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं. वैसे वैसे पार्टी लीडर अवाम के दरमियान जाकर अपनी उम्मीदवारी को मज़बूत बना रहे हैं. इनमें से कई लीडर इलाकों से खदेड़े जा रहे हैं तो कुछ दूसरे हथकंडे अपना रहे अवाम को डरा रहे हैं. बिहार हुकूमत के एक वज़ीर (मंत्री) और कैमूर जिले के चैनपुर असेंबली के विधायक बृजकिशोर बिन्द सीधे-सीधे लोगों को धमकी दे रहे हैं. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में वज़ीर बृजकिशोर बिन्द अवाम से कह रहे हैं कि जब से हम चैनपुर असेंबली हल्के से MLA बने हुए हैं तब से इस इलाके में अकाल नहीं पड़ा है लेकिन अगर इस बार हम हारे तो फिर अकाल पड़ना तय है. हालांकि मज़े की बात यह है कि मंत्री जी अपने हल्के के जिस गांव में ये सब बोल रहे थे उन्हें, उस गांव का नाम तक नहीं है पता है.
बिहार चुनाव: कहीं नेता जी धमका रहे...कहीं वोटर्स पड़ जा रहे भारी pic.twitter.com/C90OVHsVVJ
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) September 16, 2020
इतना होने के बावजूद मंत्री जी अपने कहे हुए अभी भी कायम हूं. उन्होंने ने कहा कि मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं. अगर मेरी बातें किसी को बुरा लगता है तो हम क्या करें. मैं किसी को धमका नहीं रहा हूं. मैंने हकीकत को लोगों को बताया है. मैं चैनपुर असेंबली के किस गांव में बोला हूं यह नहीं पता लेकिन मैंने यह बातें बोली हैं यह याद है.
Zee Salaam LIVE TV