)
नई दिल्ली: बिहार में गुज़िश्ता बीजेपी दफ्तर में 75 लोगों के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद आज बिहार बीजेपी सद्र डॉ संजय जायसवाल भी की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. उनके अलावा उनकी बीवी, मां भी कोरोना का शिकार हुईं है. जायसवाल के भाई डॉ दीपक जायसवाल ने मीडिया को बताया कि पटना से लौटने के बाद संजय जायसवाल की कोरोना जांच कराई गई जिसमें वो पॉज़िटिव पाए गए हैं.
डॉ दीपक जायसवाल ने बताया, "जांच में मां और भाभी (संजय जायसवाल की पत्नी) भी कोरोना मुतास्सिर पाई गईं हैं. इसके अलावा घर में परिवार के दीगर मेंबर्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है."
बता दें कि बिहार में पिछले तीन दिनों से हर रोज़ 1000 से ज्यादा लोगों के कोरोना पॉज़िटिव पाए जा रहे हैं. कई आईएएस और आईपीएस अफसर भी पॉजिटिव पाए गए हैं. इस वक्त बिहार में कुल कोरोना के मरीज़ों की तदाद 18,853 है.
Zee Salaam LIVE TV