Bihar News: बिहार में 12वीं 2025 बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गाय है. इस बार बोर्ड रिजल्ट में टॉप 1 और 2 दोनो स्थानों पर मुस्लिम स्टूडेंट्स ने कब्जा जमा रखा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें
Trending Photos
)
Bihar News: बिहार में 12वीं के रिजल्ट जारी हो गए हैं. इसी कड़ी में बिहार के 12वीं बोर्ड एग्जाम में बक्सर का रहने वाला एक मुस्लिम छात्र ने 500 मार्क्स में 473 मार्क्स लाकर बिहार टॉपर बन गया है. टॉपर मुस्लिम स्टूडेंट का नाम शाकिब शाह है. इस खबर के बाद शाकिब के परिवारवालों में खुशी की लहर हैं, वहीं, इलाके के लोग शाकिब के कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे हैं. शाकिब ने बिहार बोर्ड एग्जाम 2025 में 94.6 परसेंट हासिल किया है. शाकिब ने आर्ट स्ट्रीम से इस एग्जाम को दिया था.
गौरतलब है कि शाकिब बिहार में बक्सर जिला के कोरानसराय का रहने वाला छात्र है. वह अपने नजदीकी प्लस टू उच्च विद्यालय कोरानसराय से 12वीं का पढ़ाई कर रहा था. शाकिब के इंटरमीडिएट एग्जाम में बिहार टॉप करने की खबर फैलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों की तांता लग गया. इसी बीच प्लस टू उच्च विद्यालय कोरानसराय के सभी टीचर्स और जिला शिक्षा पदाधिकारी उनके स्कूल पहुंचकर टॉपर शाकिब शाह को बधाई दिया. शाकीब शाह ने जी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह आगे चल कर बिहार लेक सेवा (BPSC) का एग्जाम देना चाहते हैं, और एक प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं.
बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं के एग्जाम में बेगूसराय की रहने वाली एक मुस्लिम छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया है. दूसरा स्थान हासिल करने वाली मुस्लिम छात्रा का नाम रुकैया फातिमा है. ये 500 नंबर में 471 नंबर लाकर 94.2 परसेंट हासिल किया है. रुकैया फातिमा तेघड़ा अनुमंडल के बी एन हाई स्कूल तेयाय में 12वीं की पढ़ाई की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुकैया फातिमा छह बहने हैं, जिसमें रुकैया तीसरे नंबर की बहन है. रुकैया फातिमा के पिता मोहम्मद अबू सलेम कोलकाता में बीरी का रोजगार करते हैं, और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं. रुकैया आगे चलकर एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती है, और गरीबों की मदद करना चाहती है.