Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा में एक कब्रिस्तान को कब्जाने का मामला सामने आया है. दावा है कि सीएम नीतीश कुमार के बॉडीगार्ड ने धोखे से कब्रिस्तान की जमीन को कब्जा कर लिया है. पूरी खबर पढने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Bihar News: बिहार में एक कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जाने की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बॉडीगार्ड ने राजधानी पटना के नजदीक फतुहा में मौजूद एक कब्रिस्तान की जमीन को गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर लिया है. इस घटना के सामने आने के बाद सीएम नीतीश पर सवाल खड़े होने लगे है. ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमिन पार्टी के नेता और विधायक अख्तरुल ईमान ने कब्रिस्तान पर कब्जे की घटना पर एक हाई लेवल जांच की मांग कर दी है.
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बॉडीगार्ड पर फतुहा के एक कब्रिस्तान की जमीन को धोखे से कब्जाने का इल्जाम है. इस घटना पर एआईएमआईएम पार्टी के नेता अख्तरुल ईमान ने विरोध जाहिर करते हुए कहा है कि वह इस मामले की हाई लेवल जांच की मांग करते हैं. उन्होंने नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि वह अपने आरोपी बॉडीगार्ड के खिलाफ एक्शन लें.
सदन में उठा कब्रिस्तान का मुद्दा
इससे पहले बिहार विधानसभा में कब्रिस्तान के मुद्दे को लेकर खूब हंगामा हुआ था. विपक्षी विधायकों की ओर से कब्रिस्तान की घेराबंदी के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया गया. सरकार से कब्रिस्तानों की घेराबंदी की वक्त निर्धारित करने को कहा गया और नए कब्रिस्तानों को सूचीबद्ध करने के लिए सरकार सर्वे कराने की मांग की गई थी. विपक्ष के सवाल पर गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जवाब देते हुए कहा कि जिले के डीएम और पुलिस अधीक्षक को मामले को देखने का निर्देश दे दिया गया है. लेकिन मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ, जिसके बाद सदन में खूब शोर-शराबा हुआ
तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता : लालू यादव
वहीं, नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी को लेकर हो रही बवाल पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि कोई सियासत नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को बर्बाद और सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ यह एक कॉल है. एमआइएम विधायक अख्तरुल ईमान ने लालू यादव द्वारा तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाने वाली बयान पर कहा कि लालू यादव की मुराद है कि उनका बेटा बिहार का अगला मुख्यमंत्री बने. उन्होंने कहा कि "हर पिता चाहता है कि उसका बेटा आगे जाए." बता दें कि राजेडी के संस्थापक लालू यादव इतवार 23 मार्च को मोतिहारी पहुंचे थे, वहां उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की अपील की थी, और कहा था कि तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाला नहीं रोक सकता है.