Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2690386
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBJP मुस्लिम नेता ने नीतीश की तारीफ में पढ़े कसीदे, वहीं तेजस्वी को सुना दिया खरी-खोटी

BJP मुस्लिम नेता ने नीतीश की तारीफ में पढ़े कसीदे, वहीं तेजस्वी को सुना दिया खरी-खोटी


Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

BJP मुस्लिम नेता ने नीतीश की तारीफ में पढ़े कसीदे, वहीं तेजस्वी को सुना दिया खरी-खोटी

Bihar News: इस साल बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है. ऐसे में सूबे की राजनीतिक तापमान बढ़ गई है. इस बीच बिहार दिवस के मौके पर बीजेपी के नेता शहनवाज हुसैन ने राज्य के लोगों को मुबारकबाद दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपोर्ट करते हुए RJD सुप्रीमों तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला बोला है. शहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नीतिश कुमार की अगुवाई में लड़ी जाएगी.

दरअसल, बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने शनिवार 22 मार्च को बिहार दिवास के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में सुशासन और कानून का राज है, और क्रिमिनल्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध से किसी तरीके का समझौता नहीं किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन ने सूबे के मुख्यमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने बिहार दिवस के मौके पर बिहर के लोगों और नेताओं से अपील किया है कि वे अपनी विरासत और विकास को याद रखें. उन्होंने कहा कि बिहार के पास एक समृद्ध इतिहास और विकास दोनों है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार की 14 करोड़ अवाम ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चुना है, और उन्हें इस पद के लिए सही मानते हुए वोट दिया. सीथ ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि राजनीति में अनुभव और समझ बहुत जरूरी है.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news