)
पटना/शाहबाज़ अहमद : बिहार असेंबली इंतख़ाबात में सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने से पहले कशमाकश के हालात बने हुए है. एक तरफ अज़ीम इत्तेहाद (महागठबंधन), तो दूसरी तरफ एनडीए में सीटों को लेकर खींचतान मची है. ऐसे में तीसरे इत्तेहाद (गठबंधन) की एंट्री हो गई है. बिहार में पप्पू यादव की क़यादत में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) की शुरुआत हुई है. इसको लेकर जन अधिकार पार्टी के सद्र पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि ये NDA और UPA से अलग मानवतावादी इत्तेहाद है. बिहार को इनसे कैसे बचाया जाए इसको लेकर ये इत्तेहाद बनाया गया है. जन अधिकार पार्टी के सद्र ने कई सियासी पार्टियों को इस इत्तेहाद का हिस्सा बनने के लिए न्यौता दिया है.
कांग्रेस को बेइज़्जती सहन करने की आदत पड़ गई : पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा कि, कांग्रेस को बेइज़्जती सहन करने की आदत पड़ गई है. साथ ही तेजस्वी यादव को लेकर भी पप्पू याजव ने तंज कसा. पप्पू ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को उनकी क़यादत में अज़ीम इत्तेहाद का साथ नहीं भाया. वो दोनों ही अलग हो गए. जबकि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी की लगातार बेइज़़्ज़ती ही की है लेकिन उसके बाद भी मांझी उनके साथ चले गए.
हालांकि बुरे वक्त मे मैं जीतन राम मांझी के साथ था. पप्पू यादव ने इस दौरान कांग्रेस, एलजेपी, और RLSP को अपने साथ आने का ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा हमारे साथ इत्तेहाद में आते हैं तो उनका खैरमकदम करेंगे. उपेन्द्र कुशवाहा से बातचीत चल रही है, वो आते हैं तो उनका इस इत्तेहाद में ख़ैर मकदम है.
जम्हूरी निज़ाम को मज़बूत करने वाली पार्टियों का साथ देंगे: ओवैसी
इस दौरान भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने कहा कि, जब लोगों के हक़ पर बात आयेगी तो मैं यूपी, बिहार, दिल्ली सभी जगहों पर रहूंगा. उन्होंने यहां तक कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए किसी के भी साथ जाऊंगा. वहीं AIMIM पार्टी के सद्र असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जम्हूरी निज़ाम को मज़बूत करने के लिए जो भी आगे आएगा, हम उसके साथ है.