Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2146821
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBihar Legislative Council Election: महागठबंधन ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, कांग्रेस को नहीं मिली जगह

Bihar Legislative Council Election: महागठबंधन ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, कांग्रेस को नहीं मिली जगह

Bihar Legislative Council Election 2024: विधान परिषद 2024 चुनाव के लिए महागठबंधन की तरफ से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ( Jagdanand Singh )ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. लिस्ट में राजद के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार हैं.

Bihar Legislative Council Election: महागठबंधन ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, कांग्रेस को नहीं मिली जगह

Bihar Legislative Council Election 2024: अपोजिशन अलायंस 'इंडिया' ने बिहार विधान परिषद की खाली होने वाली 11 सीटों के लिए अपने पांच कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में राजद के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार हैं. जबकि अलायंस में शामिल कांग्रेस को जगह नहीं मिली है.

 विधान परिषद 2024 चुनाव के लिए महागठबंधन की तरफ से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ( Jagdanand Singh )ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. लिस्ट में राजद की तरफ से पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ( Abdul Bari Siddiqui ), उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली को कैंडिडेट्स बनाया गया है. जबकि महागठबंधन ने पांचवें प्रत्याशी के रूप में भाकपा (माले) के शशि यादव को मुहर लगाई है.

इस दिन होगा चुनाव
बिहार में विधान परिषद की खाली होने वाली 11 सीटों पर चुनाव होना है, जिसको लेकर तैयरियां शुरू हो गई हैं. बता दें कि इन सीटों के लिए वोटिंग 21 मार्च को होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

इन मेंबरों का कार्यकाल हो खत्म
विधान परिषद के सीटों पर इलेक्टेड मेंबरों का कार्यकाल मई 2024 में खत्म हो रहा है. जिन मेंबरों का कार्यकाल पूरा होने वाला है, उनमें सीएम नीतीश कुमार, जदयू नेता संजय झा, राजद नेता व पूर्व सीएम राबड़ी देवी, भारतीय जनता पार्टी से शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस के सीनियर नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन, बीजेपी के नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, JDU के खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं.

दूसरी तरफ, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महगठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बीच कैंडिडेट्स के नामों पर बातचीत जारी है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस-राजद और  वामदल के बीच शीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही घोषणा कर सकते हैं. 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news