Bihar Waqf News: बिहार के नालंदा में मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वक्फ कानून का समर्थन किया है, और कहा कि पसमांदा मुसलमान इस कानू के समर्थन में हैं, जो इस कानून का विरोध कर रहा है, वो गैर पसमांदा मुसलमान है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Bihar Waqf News: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुल्क भर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. इस बीच बिहार शरीफ में राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के सदर ने इस कानून का समर्थन किया और विपक्ष पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह मुसलमानों को वक्फ कानून के नाम पर डरा रहे हैं, और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं.
दरअसल, बिहार के नालंदा जिला के बिहार शरीफ के गढ़पर मोहल्ला में रविवार 20 अप्रैल को राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया, इस दौरान संगठन के सदर हुमायूँ अंसारी ने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन किया, और मुसलमानों को इस कानून के फायदे गिनाए. उन्होंने दावा किया कि पूरा नालंदा जिला के पसमांदा मुसलमान इस कानून के पक्ष में है. साथ उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कानून के बहाने कई राजनीतिक दल मुसलमानों को हथियार बना रहे हैं, और अपनी राजनीति चमका रहे हैं.
वक्फ कानू पर सरकार के साथ है पसमांदा मुसलमान- हुमायूँ अँसारी
उन्होंने यह भी दावा किया कि पसमांदा मुसलमान इस कानून के समर्थन में है, और जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वो गैर पसमांदा मुसलमान हैं. उन्होंने मुस्लिम समाज को यकीन दिलाते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून से किसी भी मस्जिद, मदरसे को कोई नुकशान नहीं होगा. राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के सदर हुमायूँ अंसारी ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वह पिछड़ी जाति के मुसलमानों को उनका हक दिलाना चाहती है.
मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है !
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमीत शाह ने संसद में जो वक्तव्य दिया वह गरीब मुसलमानों के हित में है. उन्होंने कहा कि विपक्ष मुसलमानों के अंदर इस कानून को लेकर डर बना रही है कि सरकार वक्फ संपत्तियों को छिन लेगी. इसी वजह से मुसलमानों के भीतर डर बैठ गया है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से किसी भी मुसलमान भाई को डरने की कोई जरूरत नहीं है.