Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2724484
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुसलमानों ने की SCST श्रेणी में शामिल होने की मांग; गवर्नर आरिफ खान ने दिया बेहद सस्ता सा जवाब

मुसलमानों ने की SC/ST श्रेणी में शामिल होने की मांग; गवर्नर आरिफ खान ने दिया बेहद सस्ता सा जवाब

Bihar News: बिहार के पटना में मुल्क बचाओ-मिल्लत बचाओ नाम से एक प्रोग्राम किया गया, जिसमें सूबे के गवर्नर भी मौजूद थे. इस प्रोग्राम के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि मुस्लिम समाज में मौजूद निचली जातियों को भी SC/ST श्रेणी में शामिल किया जाए. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

मुसलमानों ने की SC/ST श्रेणी में शामिल होने की मांग; गवर्नर आरिफ खान ने दिया बेहद सस्ता सा जवाब

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में मिल्लत बचाओ मुल्क बचाओ कॉन्फ्रेंस किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज के निचली जातियों को SC/ST श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई. इस प्रोग्राम में सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. उन्होंने मुस्लिमों तालीम, और मजहबी रहनुमाओं से लेकर वक्फ बोर्ड की मुद्दों पर अपनी बात रखी है. 

दरअसल, पटना के बापू सभागार में इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. गवर्नर आरिफ मोहम्मद ने प्रोग्राम में अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर वक्फ बोर्ड अच्छा काम किया होता तो आज ये दिन न आते. उन्होंने कहा कि मांगने की जगह देनेवाला बनों. उन्होंने अपनी बातों में कुरआन का भी जिक्र किया और कहा कि जिसके पास ज्यादा संपत्ति है उसे जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, लेकिन वक्फ बोर्ड गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल भी नहीं खोला है. 

उन्होंने कहा कि मुल्क में सभी को एक बराबर दर्जा मिला हुआ है, ऐसे में अपने-आप को कमजोर न माने. उन्होंने कहा कि अपने-आप को कमजोर मानना ही सबसे बड़ी कमजोरी है. हालांकि उन्होंने बाद में यह भी कहा कि इस मांग को वह प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे, लेकिन केवल मांगने से नहीं, समाज को मेहनत करना होगा, और आत्ममंथन कर आगे बढ़ना होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

 इस प्रोग्राम के आयोजक डॉ एजाज हमेशा से बिहार और मुल्क भर के मुसलमानों की निचली जातियों को SC/ST श्रेणी में शामिल करने और उनको भी सुविधाएं देने की मांग करते रहते है. वह बिहार के अलग-अलग इलाके में छोटे-छोटे सभा करके मुस्लिम समाज में मौजूद निचली जातियों को जोड़ने और अपने हक के लिए लड़ने के लिए जागरूक कर रहे है.

TAGS

Trending news