Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2719311
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपुलिस ने मुस्लिम शख्स को सूअर का मांस खिलाने की धमकी देकर की पिटाई; Video वायरल

पुलिस ने मुस्लिम शख्स को सूअर का मांस खिलाने की धमकी देकर की पिटाई; Video वायरल

Bihar News: बिहार के सिवान में साम्प्रदायिक सोच के कुछ पुलिस वाले एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति समेत दो लोगों को गाय कटवाने का कथित इल्जाम लगाते हुए, बेरहमी के साथ पीट रहे हैं. किसी उनमादी भीड़ की तरह अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

पुलिस ने मुस्लिम शख्स को सूअर का मांस खिलाने की धमकी देकर की पिटाई; Video वायरल

Bihar News: बिहार के सिवान से वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमे कुछ पुलिस कर्मी एक बुजुर्ग समेत दो मुस्लिम व्यक्ति को अमानवीय तरीके से मार रहे हैं, और एक संप्रदायिक दंगाई की भाषा बोल रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों की साम्प्रदायिक  सोच और मुसलमानों से नफरत सामने आ गई है. मुस्लिम समाज के लोग आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना बिहार के सिवान जिले के भगवानपुर इलाके का है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस वाला पीड़ित के सर पर लाठी से लगातार वार कर रहा है, और एक दूसरा पुलिस कर्मी पीड़ित को पैरों से मार रहा है. पीड़ित दर्द से तड़प रहा है, और पुलिस वालों से न मारने और छोड़ देने की भीख मांग रहा है. लेकिन नफरती सोच के ये पुलिस कर्मी टपोरियों की भाषा बोलते हुए दिख रहे हैं, और पीड़ित को गाली दे रहे हैं.  

वीडियो में साफ सुना जा सकता है, कि आरोपी पुलिस वाला पीड़ित मुस्लिम व्यक्ति को यह यह इल्जाम लगाते हुए मार रहा है कि हम हिंदू गाय की पूजा करते हैं, और तुम लोग गाय को कटवा देते हो." आरोपी पुलिस वाला धमकी देते हुए बोल रहा है, "अभी सूअर का गोस्त मंगा रहा हूँ."  

ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस प्रशासन के बीच इस तरीके से नफरत समाजिक सौहार्द के लिए खतरा है, और ऐसी घटना से प्रशासन की मुस्लिम समाज के खिलाफ कुंठा और दोहरा रवैये वाले आरोप यकीन में तबदील हो जाते हैं.

TAGS

Trending news