)
नई दिल्ली: बिहार इंतेखाबात के लिए सभी पार्टियों ने कमर कसली है. ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली फहरिस्त जारी कर दी है. ज़राए के मुताबिक साबिक वज़ीर और जमुई विधायक वियर प्रकाश को फिर से आर जेडी ने मौका दिया है.
इसके अलावा आरजेडी ने नोखा से अनिता देवी, नवीनगर से डब्लू सिंह, बेला से सुरेंद्र यादव, रामगढ़ से जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, चकाई से साबित्री देवी, शाहपुर से राहुल तिवारी, जहानाबाद से सुदय यादव, जगदीशपुर से रामविशुन सिंह लोहिया, मखदुमपुर से सूबेदार दास, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेन्द्र यादव को आरजेडी ने मैदान में उतारा है.
बता दें कि महागठबंधन में सीटों शेयरिंग का ऐलान सनीचर के रोज़ किया गया था. इसमें कहा गया कि आरजेडी 144, कांग्रेस 70, और भाकपा-माले को 19 सीटें दी गई है.
Zee Salaam LIVE TV