)
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव नज़दीक आते देख सभी पार्टियां ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने इतवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि हम भाजपा और टीएमसी को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
उन्होंने कहा,"पश्चिम बंगाल को धार्मिक ध्रुवीकरण से बचाने के लिए हम भाजपा और टीएमसी के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हमारे (कांग्रेस और वाम मोर्चा) के बीच कोई गलतफहमी नहीं है. हालांकि सीट बंटवारे पर चर्चा अभी बाकी है."
To save West Bengal from religious polarisation, we will fight the election together against BJP & TMC. There is no misunderstanding between us (Congress and the Left Front). Though discussion on seat-sharing is yet to take place: Left Front Chairperson Biman Bose pic.twitter.com/O7hU1GisCl
— ANI (@ANI) January 17, 2021
बता दें कि इससे पहले टीएमसी के एक नेता सोगात राय ने भी कहा था कि अगर वाम मोर्चा और कांग्रेस हकीकत में भाजपा के खिलाफ हैं तो उन्हें भाजपा के खिलाफ लड़ाई में ममता बनर्जी का साथ देना चाहिए.
सोगत राय के इस बयान के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,"ममता बनर्जी को कांग्रेस के साथ आना चाहिए क्योंकि भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है. अगर वे ऐसा महसूस कर सकते हैं तो उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होना चाहिए. कांग्रेस ने भाजपा और उसके पूर्वजों का सामना करके इस राष्ट्र में 100 साल तक धर्मनिरपेक्षता बरकरार रखी थी."
अधीर रंजन ने कहा कि उन्हें लगा कि कांग्रेस के बिना उनका टिकना मुश्किल होगा. वे कांग्रेस की मदद से सत्ता में आए लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टी को पश्चिम बंगाल में कमजोर किया जाएगा तो दूसरी ओर साम्प्रदायिक (Communal) पार्टी बीजेपी को इसका फायदा मिलेगा.
ZEE SALAAM LIVE TV