)
Bihar News: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के एक बयान पर बवाल हो गया है. सीएम ने जनसंख्या कंट्रोल को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद उनके बयान की आलोचना हो रही है. वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश के बयान का समर्थन किया है, लेकिन बीजेपी इस मामले पर सीएम को घेर लिया है.
बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "इंडिया की राजनीति में नीतीश बाबू जैसा अश्लील लीडर नहीं देखा होगा. नीतीश बाबू के दिमाग में एडल्ड बी ग्रेड फिल्मों का कीड़ा घुस गया है. सार्वजनिक रूप से इनके द्विअर्थी संवादों पर पाबंदी लगानी चाहिए. लगता है संगत का रंगत चढ़ गया है."
वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर कहा, "नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन खराब हो गया है. उन्होंने विधानसभा में जिस तरह का अमर्यादित बयान दिया है, उससे वो सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं रह गए हैं. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए."
विधानसभा में नीतीश के विवादित बयान के बाद भाजपा महिला विधान पार्षद निवेदिता सिंह फूट-फूट कर रोने लगी. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "नीतीश कुमार ने आज सदन में जिस तरह का बयान दिया है, उससे महिलाएं शर्मसार हुई हैं. मैं सदन में उनका भाषण सुनने का हिम्मत नहीं जुटा पाई और बाहर आ गई. इन्होंने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे मुल्क की महिलाओं को शर्मसार किया है."
वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, "वह (नीतीश) सेक्स एजुकेशन के बारे में बात कर रहे थे. यह स्कूलों में बायलॉजी में पढ़ाया जाता है."
दरअसल, आज यानी 7 नवंबर को नीतीश कुमार बिहार में जाति आधारित जनगणा रिपोर्ट को लेकर सदन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने जनसंख्या कंट्रोल को लेकर आपत्तिजन बयान दिया. जनसंख्या कंट्रोल और महिलाओं की पढ़ाई को मुख्यमंत्री ने जिस अंदाज में समझाया, उसपर सदन के अंदर विधायक भी असहज दिखें.
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/AmiAy35VG0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
Zee Salaam Live TV