)
बलरामपुर: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के अंधकार को दूर करने के लिए वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को अपने घरों की लाईट बंद करके दीया, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश जलाने की अपील की थी. जिसे लगभग सभी हिंदुस्तानियों ने मसबत तरीके से लेते हुए वज़ीरे आज़म मोदी की इस अपील की हिमयत की थी लेकिन बलरामपुर से एक वीडियो सामने आई है जिसमें एक खातून वज़ीरे आज़म की यकजहती की अपील को बालाए ताक रख कर तमंचा चलाती दिखाई दे रही है.
Zee Salaam Live TV
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही जिसमें बलरामपुर ज़िले की भाजपा ख्वातीन मोर्चा की सद्र मंजू तिवारी वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी की यकजहती की अपील की धज्जियां उड़ाते हुए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च वगैरा जलाने की बजाए तमंचे से हवाई फायरिंग कर रही हैं. फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अब मंजू तिवारी को अपनी गलती का एहसास हो रहा है और अब माफी मांग रही हैं. हालांकि मंजू तिवारी के खिलाफ थाना नगर कोतवाली पुलिस ने असलाह एक्ट (Arms Act) के तहत FIR दर्ज करली है और BJP ने भी उन्हें ओहदे से मुअत्तल कर दिया है.