India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं. इसी कड़ी में भाजपा के एक वरिष्ट मुस्लिम नेता ने पाकिस्तान को आतंकवाद का फैक्ट्री बताते हुए कहा कि यह याचना का समय नहीं है, यह संग्राम का समय है. आतंकवाद और उसके आकाओं के खिलाफ जंग छेड़नी होगी. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई तब तक जारी रहनी चाहिए, जब तक इसकी जड़ें पूरी तरह से खत्म न हो जाएं. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें
Trending Photos
)
India-Pakistan War: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बन गए हैं. इसी कड़ी में भाजपा वरिष्ट नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर घेरते हुए कहा कि पाकिस्तान में दहशतगर्दों को राष्ट्रीय संपत्ति का दर्जा हासिल है. साथ ही उन्होंने दुनिया में अमन-शांति के लिए आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई को जरूरी बताया है.
पाकिस्तान करता है आतंकवाद का कारोबार
दरअसल, भारतीय सेना ने गुजिश्ता 6 मई की रात को पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के 9 ठिकाने पर हमला किया था, जिसके बाद से दोनों मुल्कों के बीच तनाव बढ़ गया है, और बॉर्डर पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. इसी बीच बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पाकिस्तान पर जुबानी हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान के लिए आतंकवादियों का उत्पादन राष्ट्रीय कारोबार बन गया है. साथ ही उन्होंने आतंकवादियों के पनाहगारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को जरूरी बताया है.
इस्ला के दुश्मन हैं, आतंकवादी
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकी आज वे मानवता के लिए सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं. उन्होंने आतंकियों द्वारा इस्लाम का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर कहा कि जो लोग इस्लाम को ढाल बनाकर इंसानियत पर हमला कर रहे हैं, वे इस्लाम और इंसानियत दोनों के दुश्मन हैं. साथ ही उन्होंने दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने के अपील की है, और कहा कि दहशतगर्दी के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह की नरमी बरतना स्वीकार्य नहीं है.
आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ है पूरी दुनिया- मुख्तार अब्बास नकवी
गिजश्ता 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उनमें जानगवाने लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन जालिमों ने हमारी बहनों का सुहाग उजाड़ा, जिन्होंने निर्दोष लोगों की जिंदगियां छीनीं, उनकी सल्तनत अब जड़ से उखड़ रही है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और वैश्विक समुदाय भी इस लड़ाई में भारत के साथ है