Mukhtar Abbas Naqvi on Waqf Act: मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला था. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Mukhtar Abbas Naqvi on Waqf Act: BJP के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यानी 18 अप्रैल को वक्फ कानून का विरोध करने वालों पर तंज कसा. उन्होंने कहा है कि वक्फ कानून किसी मजहब का कानून नहीं है. बीजेपी नेता ने वीडियो बयान में कहा कि वक्फ की लूट पर वैधानिक छूट चाहने वाली लूट की लंपट लामी लामबंद हुई है.
उन्होंने कहा कि वक्फ कानून धार्मिक कानून नहीं है. यह संवैधानिक कानून है, यह मुल्क का कानून है. अगर आप मुल्क के कानून में भी मजहब के हिसाब से एंट्री और नो एंट्री का बोर्ड लगाएंगे, तो यह न समाज के लिए अच्छा है और न ही संवैधानिक सिद्धांत के लिए अच्छा है, बल्कि समाज के बिखराव और टकराव की भावनाओं को बढ़ाने वाला है.
उन्होंने आगे कहा कि अफसोस की बात है कि कुछ लोग हर सांप्रदायिक फसाद में सियासी मफाद की तलाश करते हैं. उन्होंने कहा कि वक्फ का जो संशोधन हुआ है, यह धार्मिक आस्था के संरक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार का है. यह मजहब का नहीं, मुल्क का कानून है.
वक्फ पर क्या बोले बीजेपी नेता
गौरतलब है कि मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला था. उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ममता सरकार पर इल्जाम लगाया था कि वह राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा को नजरअंदाज कर रही हैं और क्रिमिनल-कम्युनल-क्रूर कारीगरों के हाथों की कठपुतली बन चुकी हैं.
नकवी ने कांग्रेस पर बोला हमला
नकवी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर भी जुबानी हमला बोला था. नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर भी नकवी ने टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस कुनबे की करतूतों को क्रांति का ताबूत बनाकर पेश करने की कोशिश कर रही है. यह जो कार्रवाई हो रही है, वह किसी राजनीतिक द्वेष का हिस्सा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार पर आधारित वैधानिक प्रक्रिया है। कोर्ट ने पहले ही इस पर निर्देश दिए हुए हैं.