Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam759773
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहाथरस BJP नेता का बेतुका बयान, कहा- लड़कियां खेत में घास काटने जाती ही क्यों हैं?

हाथरस BJP नेता का बेतुका बयान, कहा- लड़कियां खेत में घास काटने जाती ही क्यों हैं?

बाराबंकी के बीजेपी लीडर और नगर पालिका काउंसलर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने हाथरस कांड पर एक शर्मनाक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, आखिर लड़कियां खेत में घास काटने जाती ही क्यों हैं.

हाथरस BJP नेता का बेतुका बयान, कहा- लड़कियां खेत में घास काटने जाती ही क्यों हैं?

नई दिल्ली:शाहबाज़ अहमद: हाथरस कांड पर जमकर सियासत हो रही है. सभी सियासी पार्टियां अपने अपने तरीके से सियासी रोटियां सेंक रही है. लेकिन हाथरस कांड के दर्द ने पूरे मुल्क का कलेजा चीर कर रख दिया है. एक मां के आंसुओं का सैलाब पूरे मुल्क को डुबोए जा रहा है. सवालों में उत्तर प्रदेश की पुलिस है. तो अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सीबीआई  जांच की सिफारिश कर दी है.  लेकिन बीजेपी के बयानवीर लीडर अपने बेतुके बयानों से अपनी ही पार्टी की किरकिरी करा रहे है.

बाराबंकी के बीजेपी लीडर और नगर पालिका काउंसलर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने हाथरस कांड पर एक शर्मनाक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, आखिर लड़कियां खेत में घास काटने जाती ही क्यों हैं. रंजीत बहादुर इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने सरकार से अपील तक कर डाली कि, ऐसी लड़कियों की फाइल भी बंद कर देनी चाहिए और उन्हें मुआवज़ी भी नहीं देना चाहिए.  इतना ही नहीं उन्होंने हाथरस कांड की मुतास्सिरा के किरदार पर भी सवाल खड़े कर दिए.

मां बाप बेटियों को शालीन सलूक की दें सीख : बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह
हाथरस केस पर जब हर तरफ से सवाल उठ रहे हैं. ख़वातीन के खिलाफ जराएम पर लगाम लगाने की बात हो रही है. तो बलिया की बैरिया सीट से एमएलए सुरेंद्र सिंह अलग ही ज्ञान दे रहे हैं. सुरेंद्र सिंह के मुताबिक वालदैन का फर्ज़ है, कि वो अपनी बेटियों को सक़ाफती माहौल में शालीन सलूक की सीख दे.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

ये भी देखे

TAGS

Trending news