Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2745202
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपाकिस्तान पर अरशद मदनी के बयान से मचा बवाल, पूर्व मुस्लिम सांसद ने सुनाई खरी-खोटी

पाकिस्तान पर अरशद मदनी के बयान से मचा बवाल, पूर्व मुस्लिम सांसद ने सुनाई खरी-खोटी

BJP Leader Shahnawaz Hussain Reaction: पाकिस्तान को लेकर अरशद मदनी के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. पूर्व मुस्लिम सांसद और बीजेपी नेता ने इसे देशद्रोह करार देते हुए करारा जवाब दिया और ऐसे बयानों की कड़ी निंदा की.

 पाकिस्तान पर अरशद मदनी के बयान से मचा बवाल, पूर्व मुस्लिम सांसद ने सुनाई खरी-खोटी

Arshad Madani Pakistan Remark: बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद पाकिस्तान की वकालत करते हुए कहा था कि पानी रोकना ठीक नहीं है. मदनी के इस बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो सिर्फ पानी रोका है, भारत आगे पाकिस्तान की हवा रोकेगा.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मदनी के बयान की मैं निंदा करता हूं. यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है. पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है और हम उनका पानी भी नहीं रोक सकते. जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा है. पाकिस्तान ने जो हरकत की है, यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि, यहां के लोगों की रूह पर हमला था, जिस तरह से धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा गया.

बीजेपी नेता शाहनवाज का हमला
उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादियों का एक ही मकसद था कि भारत में रहने वाले हिन्दू-मुसलमानों को बांटा जाए. लेकिन, देश एकसाथ खड़ा है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा लेकिन, मदनी कह रहे हैं कि अभी पाकिस्तान का पानी नहीं रोकना चाहिए. युद्ध नहीं होना चाहिए, और अमन-चैन शांति बनी रहनी चाहिए. क्या उन्होंने कभी आतंकवादियों का विरोध किया?

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
वहीं, यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की ओर से राफेल का मजाक बनाए जाने पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के साथ खिलवाड़ कर रही है. पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा गया. पाकिस्तान ने धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रची. कांग्रेस का दावा होता है कि वह सरकार के साथ हैं लेकिन, इनके नेता कहते हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए. सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जाता है. 

अजय राय पर बीजेपी नेता का हमला
उन्होंने आगे कहा कि अजय राय राफेल को खिलौना बता रहे हैं, हमारे राफेल का मजाक तो पाकिस्तान उड़ाता है. कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. हमारे राफेल का मजाक बनाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है? देश में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है. भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस देश के साथ खड़ी रहे नहीं तो देश की जनता सबक सिखाएगी.

TAGS

Trending news