Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam693335
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकाउसंलर क्या बने, भूल गए कोरोना महामारी का प्रोटाकॉल, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

काउसंलर क्या बने, भूल गए कोरोना महामारी का प्रोटाकॉल, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

नए मुंतखब काउंसलर शशि किरण और राजीव गुप्ता ने हलफ लेने के बाद लोगों का हुजूम लेकर जूलूस निकाला. जुलूस में कारकुन बगैर मास्क के नज़र आए.

काउसंलर क्या बने, भूल गए कोरोना महामारी का प्रोटाकॉल, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

दीप चंद्र/मुरादाबाद: कोरोना काल में बीजेपी के नामज़द काउंसलर ने हुड़दंग मचाई और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई. मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस का है. जहां नगर निगम के नामज़द काउंसलरो ने शपथ लेने के बाद जुलूस निकाला और उनके हिमायती ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते रहे. मानो उनके लिए महामारी कोरोना का कोई वजूद ही न हो. पुलिस को जब मामले की खबर हुई तो दफा 144 की खिलाफवर्ज़ी के मामले में उन पर मुकदमा लिख दिया गया. 

नए मुंतखब काउंसलर शशि किरण और राजीव गुप्ता ने हलफ लेने के बाद लोगों का हुजूम लेकर जूलूस निकाला. जुलूस में कारकुन बगैर मास्क के नज़र आए. कई कारकुन हलफ बरदारी तकरीब में भी दो गज के फासले की अनदेखी करते दिखे. कोरोना वायरस के चलते इस वक्त अवामी तकरीब पर पाबंदी है, बावजूद इसके सिविल लाइन इलाके में ये जुलूस निकाला गया. इस हुजूम का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने काउंसलर और उनके हिमायतियों पर दफा 144 की खिलाफवर्ज़ी का मामला दर्ज कर लिया है. बीजेपी की नामज़द काउंसलर पार्षद शशि किरण और राजीव गुप्ता समेत उनके 20 हिमायतियों पर केस दर्ज किया गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news