मैं किसी भी प्रोग्राम में (मास्क) नहीं पहनता. इससे क्या होता है?" सवालों से घिरने के बाद मिनिस्टर ने माफी मांग ली थी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की बीजेपी हुकूमत में वज़ीर नरोत्तम मिश्रा मास्क न लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं. गुज़िश्ता रोज़ एक प्रोग्राम में मास्क न लगाने पर उनकी काफी तनकीद (आलोचना) हुई. बाद में उन्होंने मांफी मांगी लेकिन अगले ही दिन फिर एक प्रोग्राम में पहुंचे तो उन्होंने फिर मास्क नहीं लगाया हुआ था. हालांकि वहां मौजूद सभी नेताओं ने मास्क लगाए हुए थे.
दरअसल, इंदौर में "संबल" योजना से जुडे़ एक प्रोग्राम में होम मिनिस्टर नरोत्तम ने मास्क नहीं पहना था. इसको लेकर जब पर उनसेे पूछा गया तो उन्होंने कहा था, "मैं किसी भी प्रोग्राम में (मास्क) नहीं पहनता. इससे क्या होता है?" सवालों से घिरने के बाद मिनिस्टर ने माफी मांग ली थी. हालांकि उन्होंने भोपाल पहुंचकर बताया था कि अपनी सेहत की वजह से मास्क नहीं पहनते.
गृह मंत्री ने कहा, 'मास्क नहीं पहनने के बारे में मेरा बयान पूरी तरह गलत और पीएम मोदी के जज़्बात के उलट था. अपने अल्फाज़ को लेकर मुझे भी बहुत दुख हुआ. इसलिए मैं माफी मांगता हूं.' मैं खुद भी मास्क पहनूंगा और लोगों से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करें.
Zee Salaam LIVE TV