Raghuraj Singh Controversial Statement: होली साल में एक बार ही आती है, इसे ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है और सलाह दी गई है कि सभी लोग अपनी नजदीकी मस्जिदों में ही नमाज अदा करें. इस बीच बीजेपी के कई नेताओं ने विवादित बयान दिया है.
Trending Photos
)
Raghuraj Singh Controversial Statement: इस साल होली और जुमे की नमाज 14 मार्च को अदा की जाएगी. देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों में शांति बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें दोनों धर्मों के जिम्मेदार लोगों से शांति बनाए रखने के लिए बात की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. इसी सिलसिले में संभल में भी पीस मीटिंग की बैठक हुई थी, जिसमें संभल सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दे दिया था. इसके बाद एक के बाद एक बीजेपी नेता, विधायक और मंत्री विवादित बयान दे रहे हैं.
मंत्री के विवादित बोल
वहीं, यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सफेद टोपी पहनने वाले लोग अगर नमाज के लिए घर से निकलते हैं तो उन्हें तिरपाल का हिजाब पहन लेना चाहिए. जिस तरह होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है और महिलाएं हिजाब पहनती हैं, उसी तरह सफेद टोपी पहनने वाले लोगों को भी तिरपाल का हिजाब पहनकर नमाज के लिए घर से निकलना चाहिए, नहीं तो उन्हें घर पर ही नमाज अदा करनी चाहिए.
होली साल में आती है एक बार- मंत्री
मंत्री ने आगे कहा कि तिरपाल का हिजाब पहनने से उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंगों और गुलाल से सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि होली साल में एक बार आती है. होली खेलने वाले लोग यह नहीं देखते कि रंग फेंकते समय रंग कहां तक जा रहा है.
होली के दिन नमाज का वक्त बदला
होली साल में एक बार ही आती है, इसे ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है और सलाह दी गई है कि सभी लोग अपनी नजदीकी मस्जिदों में ही नमाज अदा करें. यूपी के सहारनपुर में जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी उलमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने होली के दिन मुसलमानों से अपने नजदीक की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है.