Madhya Pradesh High Court on Vijay Shah Controversy: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया को लेकर की गई शर्मनाक टिप्पणी पर देशभर में गुस्सा है. हाईकोर्ट ने मंत्री के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. कांग्रेस ने देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है.
Trending Photos
)
Colonel Sophia Case: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की थी. अब यह आपत्तिजनक टिप्पणी उनके गले की फांस बन गई है. लाख सफाई देने के बाद भी देश में मंत्री के खिलाफ गुस्सा है. इस बीच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और फौरन मंत्री के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है. साथ ही हाईकोर्ट ने कई सख्त टिप्पणियां भी की हैं. बीजेपी के लिए मंत्री का बयान अब बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर मंत्री के बयान वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है और मंत्री के खिलाफ 4 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज करने का हुक्म दिया है. हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को शाम 6 बजे तक का वक्त दिया है. हाईकोर्ट ने साफ-साफ कहा है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए. कोर्ट ने उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को बहुत ही गंभीर माना है और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इस मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने की है. वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के तरफ से इस पीठ के सामने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह पेश हुए. ज़ी सलाम को अभी तक कोर्ट के फ़ैसले की विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है. जैसे ही आएगी, ख़बर अपडेट कर दी जाएगी.
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की थी, जिस पर जबलपुर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का खुद संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने इसे बेहद… pic.twitter.com/qy25nnw7eP
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) May 14, 2025
मंत्री ने मांग ली है सोफिया कुरैशी से मांफी, लेकिन...
मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से माफ़ी मांग ली है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी नेतृत्व से उन्हें हटाने की मांग कर रही है. अब अगर कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज होती है तो मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है. अब सबकी नजर सरकार पर है कि वो अपने मंत्री के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है. क्या मंत्री को बचाने की कोशिश होगी या फिर कानून अपना काम करेगा? लोग भी यही देखना चाह रहे हैं कि सरकार इस मामले में कितनी सख्ती दिखाती है.
मंत्री पर हो देशद्रोह का मुकदमा
मंत्री विजय शाह की शर्मनाक टिप्पणी को लेकर पूरे मुल्क में गुस्सा है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद थाने पहुंचे और विजय शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मंत्री का बयान न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि देश की एक बहादुर महिला अफसर का अपमान भी है. कांग्रेस ने विजय शाह पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.