)
गाज़ियाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के MLA नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद को लेकर एक मुतनाज़ा बयान दिया है. नंद किशोर गुर्जर ने लोगों से बकरीद के मौके पर कुर्बानी न करने को कहा है और कहा कि जिसे भी कुर्बानी देनी है, वो अपने बच्चों की कुर्बानी दे. लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि मांस खाने से कोरोना फैलता है, इसलिए वो बकरीद पर लोना में कुर्बानी नहीं होने देंगे.
नंद किशोर ने कहा कि जिस तरह लोगों ने कोरोना पर हुकूमद के नियमों का पालन किया है. मस्जिद और मंदिरों में पूजा नहीं की है, वैसे ही इस बार बकरीद के मौके पर कुर्बानी न दें, क्योंकि इससे कोरोना फैलने का खतरा है.
किशोर ने सनातन मज़हब की मिसाल देते हुए कहा कि सनातन मज़हब में भी बलि (कुर्बानी) दी जाती थी लेकिन अब सिर्फ नारियल फोड़ कर चढ़ाया जाता है वैसे ही मुस्लिम तबके के लोग भी कुर्बानी न दें. नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद इंतेज़ामिया से भी कुर्बानी रोकने की अपील करेंगे और लोनी में एक भी कुर्बानी नहीं देने देंगे.
Zee Salaam LIVE TV