विधायक ने महाराष्ट्र हुकूमत पर संगीन इल्ज़ामात लगाते हुए कहा है कि सूबाई हुकूमत के राब्ते डी कंपनी से हैं. जिसके चलते कंगना रनौत का कत्ल भी हो सकती है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद की लोनी सीट से विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार किशोर ने महाराष्ट्र को लेकर मरकज़ी वज़ीरे दाखिला अमित शाह को खत लिखा है. शाह को लिखे खत में गुर्जर ने मांग की है कि महाराष्ट्र में सदारती राज (राष्ट्रपति शासन) लगाने की मांग की है.
विधायक ने महाराष्ट्र हुकूमत पर संगीन इल्ज़ामात लगाते हुए कहा है कि सूबाई हुकूमत के राब्ते डी कंपनी से हैं. जिसके चलते कंगना रनौत का कत्ल भी हो सकती है. कत्ल के खदशे के चलते विधायक ने उन्होंने कंगना को को वाई कैटेगरी से बढ़ाकर जेड प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी देने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हुकूमत की तनकीद करने के चलते बीएमसी ने गैरकानूनी तरीके से अदाकारा का घर तोड़ दिया. लेकिन मुंबई में ही हमेशा मुल्क मुखालिफ ताकतों और मुल्क का साथ देने वाले सलमान खान, शाहरूख खान, दहशतगर्द जाकिर नाईक और डॉन दाउद इब्राहीम की दर्जनों गैर कानूनी इमारतें खड़ी हैं लेकिन बीएमसी में उन्हें छूने तक की हिम्मत नहीं है. अगर हिम्मत है तो उन पर बुलडोजर चलाए बीएमसी.
नंद किशोर ने आगे कहा कि आज बाला साहेब ठाकरे की रूह को शदीद दुख पहुंचा होगा क्योंकि जिस शख्स ने सनातनी धर्म और राष्ट्र के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी कुर्बान कर दी, इस्लामिक ताकतों की हमेशा मुखालिफत की, लेकिन इक्तेदार मिलते ही उनका बेटा दाउद की गोद में जाकर ही बैठ गया.
Zee Salaam LIVE TV