)
भोपाल : तबलीगी जमात को लेकर सियासतदां अपने बयानों से पीछे नहीं हैं. कई सियासदानों के बयानों के बाद एमपी बीजेपी एमएलए ने साबिक सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए ख़त लिखकर मौलानाओं और जमातियों को समझाने की बात लिखी.
बीजेपी एमएलए रामेश्वर शर्मा ने ख़त में लिखा, ''कोरोना वायरस से आज पूरा वर्ल्ड जूझ रहा है.हिंद्स्तान में भी कोरोना बड़े रफ्तार से अपने पैर पसार रहा है. भारत के नागरिक लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने में जुटे हैं परंतु मलेशिया से आए जमातियों ने हिंदुस्तान की इस मुहिम को अंगूठा दिखाने का काम किया. दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में जमात के मौलाना ने जमातियों को इस कोरोना वायरस को चुनौती देते हुए इसे साजिश करार दिया है.
कोरोना वायरस लेकर दिल्ली से निकले ये जमाती आज हिंदुस्तान के कोने-कोने में पहुंच चुके हैं. कोरोना के वायरस को तो रोका जा सकता है परंतु मौलाना के विचार की वजह से इंदौर सहित भारत के अन्य हिस्सों में खास कम्युनिटी की ओर से डॉक्टर और पुलिस टीम पर हुए हमले मौलाना के विचार जमीन पर उतरने जैसे प्रतीत हो रहे हैं.
बीजेपी एमएलए ने लिखा कि आप चार सालों से खास समुदाय से काफी नज़दीकी रही है . मुझे उम्मीद है कुछ दिनों पहले शहरियत तरमीमी एक्ट के मुखालिफ़त को दौरान यह नजदीकियां और भी मजबूत हुई होंगी. मेरा अपील है आप इस तरह के जमातियों एवं मौलाना से अपील करें कि कोरोना वायरस को चुनौती न दें. जल्द से जल्द अपने आपको क्वॉरंटीन कर लें और हिंदुस्तानी हुकूमत औऱ मकामी रियासती हुकूमत के निर्देशों का पालन करें. मुझे पूरा भरोसा है कि आप मेरे राष्ट्रहित के इस अपील की हिमायत करेंगे.
Watch Zee Salaam Live Tv