BJP के इस नेता ने किया बड़ा दावा, भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रही है, 5 लाख पाकिस्तानी बहुएं!
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2734195

BJP के इस नेता ने किया बड़ा दावा, भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रही है, 5 लाख पाकिस्तानी बहुएं!

Nishikant Dubey : पहलगाम हमले के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पाकिस्तान पर हमलावर हैं, इसी कड़ी में उन्होंने यह दावा किया है कि भारत में 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां शादी करके यहीं रह रही है, सात ही इन लड़कियों को भारत के लिए आंतरिक दुश्मन भी बताया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें

 

BJP के इस नेता ने किया बड़ा दावा, भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रही है, 5 लाख पाकिस्तानी बहुएं!

Pahalgam attack: पहलगाम हमला के बाद भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लेते हुए इंडिया में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरीक को 48 घंटे के भीतर अपने मुल्क वापस जाने का ऑर्डर दिया था. इसी कड़ी में BJP के नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के में दावा किया कि लगभग 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़की भारत में शादी की है, और यहीं रह रही है. 

दरअसल, निशाकांत दुबे ने 28 अप्रैल यानी आज एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह भी कहा कि इन लड़कियों को अभी तक इंडियन सिटीजनशिप नहीं मिली है. निशिकांत दुबे के मुताबिक इन लड़कियों को निपटा देना चाहिए, क्योंकि ये लोग मुल्क के लिए आंतरिक खतरा है. 

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि "पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया, लगभग पांच लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है, आज तक उनको भारत का सिटीजनशिप नहीं मिला है. उन्होने लोगों से सवाल पूछते हुए लिखा कि मुल्क के अंदर घुसे इन दुश्मनों से कैसे लड़ना है ? 

गौरतलब है कि भारत ने 27 अप्रैल तक शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को इंडिया छोड़ने का ऑर्ड दिया था, जिसके बाद वागा अटारी बोर्ड पर पाकिस्तानी नागरिकों की लाईन लगी हुई थी, जिन्हें पाकिस्तान भेजा गया. 

वहीं, निशिकांत दुबे पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान पर हमलवार दिख रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि इस बार पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर वापस तो लेंगे हीं, साथ ही पंजाब, बलूचिस्तान समेत पाकिस्तान को कई हिस्सों में तोड़कर कई नए मुल्कों का निर्माण करेंगे. इस पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि अगर पाकिस्तान इस साल की टूकड़ों में नहीं बटा तो आप यह कहने के लिए आज़ाद हैं कि भाजपा वाले लोगों को झूठा दिलासा देते हैं.

Trending news

;