Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754951
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभाजपा ने किया नई टीम का ऐलान, पहली बार किए अहम बदलाव

भाजपा ने किया नई टीम का ऐलान, पहली बार किए अहम बदलाव

भाजपा की तारीख में पहली बार 12 नए नायब सद्र बनाए गए हैं जिनमें ख्वातीन और नौजवानों को तरजीह दी गई है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़े फेरबदल हुए हैं. पार्टी के कौमी सद्र जेपी नड्डा ने नई टीम का ऐलान किया है. भाजपा में इस बार नौजवानों को मौका देते हुए 12 नए कौमी नायब सद्र बनाए गए हैं और हर सूबे का बराबर की हिस्सेदारी दी गई है. 

भाजपा की तारीख में पहली बार 12 नए नायब सद्र बनाए गए हैं जिनमें ख्वातीन और नौजवानों को तरजीह दी गई है. साथ ही नई टीम में कौमी तरजुमान की तादाद बढ़ाकर 23 कर दी गई है. अनिल बलूनी चीफ नेशनल स्पोक्सपर्सन और मीडिया इंचार्ज होंगे. 

कौमी नायब सद्र
डॉ रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, राधा मोहन सिंह, बैजयंत जय पांडा, रघुबर दास, मुकुल रॉय, रेखा वर्मा, अन्‍नपूर्णा देवी, डॉ भारतीय बेन सियाल
डॉ ए के अरुणा, एम चुबा ऐव और अब्‍दुल्‍ला कुट्टी.

कौमी जनरल सेक्रेटरी
भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्‍यंत कुमार गौतम, डी पुरंदेश्‍वरी, सीटी रवि, तरुण चुग और दिलीप सैकिया. 

TAGS

Trending news