)
BJP Manifesto for Uttarakhand: उत्तराखंड में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इस घोषणापत्र को उत्तराखंड दृष्टि पत्र नाम दिया है. घोषणा पत्र केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में जारी किया गया.
बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए रमेश पोखरियाल ने कहा, '13 जिलों में जाकर अलग-अलग लोगों से सुझाव मांगे जिनमें सैनिक, किसान, महिलाएं युवा शामिल हैं. हर विधानसभा में मोबाइल टीम भेजी गईं, वे वहां पर सुझाव पेटियां रखीं. लोगों से पूछा गया कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं.'
रमेश पोखरियाल के मुताबिक वह उत्तराखंड को 2025 तक देश का सबसे अच्छा राज्य बनाना चाहते हैं. पोखरियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 6 हज़ार केंद्र और 6 हज़ार राज्य सरकार देगी. यानी किसानों के खाते में 12 हजार रुपए जाएंगे.
रमेश पोखरियाल के मुताबिक गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर करने का लक्ष्य है. गरीब घरों को साल में 3 सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे. इसके अलावा बीपीएल परिवार की महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह, गरीब बच्चों को 1 हज़ार प्रति माह दिया जाएगा.
ख्याल रहे कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.
Video: