)
मुंबई: कंगना रनौत और शिवसेना लीडर संजय राउत के दरमियान जारी तीखी बयान बाज़ी के बीच बड़ी खबर आ रही है कि कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी उनके दफ्तर पहुंच गई है. कंगना ने खदशा ज़ाहिर किया कि कल यह लोग मेरी प्रॉपर्टी को गिरा देंगे. यह जानकारी कंगना ने खुद ट्वीट के ज़रिए दी है.
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है,"ये मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ का ऑफ़िस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फ़िल्म मेकर बनूँ तो मेरा अपना खुद का दफ्तर हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है, आज वहाँ अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं."
ये मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ का ऑफ़िस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फ़िल्म निर्माता बनूँ मेरा अपना खुद का ऑफ़िस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है, आज वहाँ अचानक @mybmc के कुछ लोग आए हैं pic.twitter.com/C7zGe8ZyGe
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 7, 2020
कंगना ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि उन्होंने जबरदस्ती सब कुछ नापते हुए मेरे दफ्तर को कब्जे में लिया था. उन्होंने इसके अलावा मेरे पड़ोसियों को भी परेशान किया. अफसरों ने ऐसे अल्फाज़ का इस्तेमाल किया, 'वो जो मैडम है उसकी करतूत का नतीजा सबको भरना होगा'. मुझे जानकारी मिली है कि कल वे मेरी प्रॉपर्टी को भी तोड़ने वाले हैं.
कंगना ने बताया है कि मेरे पास सभी कागजात हैं, बीएमसी की इजाज़त है, मेरी जायदाद में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है, बीएमसी को नोटिस के साथ अवैध निर्माण को दिखाने के लिए एक स्ट्रक्चर प्लान भेजना चाहिए, आज उन्होंने मेरी जगह पर छापा मारा और कल बिना किसी नोटिस के उन्होंने पूरे स्ट्र्क्चर को तबाह कर देंगे.
Zee Salaam LVIE TV