Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam745039
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई को BMC ने बताया सही, जानिए और क्या कहा

कंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई को BMC ने बताया सही, जानिए और क्या कहा

याद रहे कि बुध के रोज़ बीएमसी ने कंगना के दफ्तर के कुछ हिस्सों को गैर कानूनी बताकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी. हालांकि अदाकारा का कहना था कि मेरे पास सभी तरह कागज़ात मौजूद हैं.

कंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई को BMC ने बताया सही, जानिए और क्या कहा

नई दिल्ली: कंगना रनौत के दफ्तर की गई कार्रवाई को एक तरफ जहां सारी दुनिया गलत ठहरा रही हैं वहीं बीएमसी का कहना है कि यह कार्रवाई बिल्कुल ठीक है. BMC ने अदालत को बताया कि गैरकानूनी काम पर ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है. कंगना ने दफ्तर में पहले से चल रहे काम में गैर कानूनी तरीके से बदलाव किए जो कि गलत हैं. इसलिए ये करवाई बिल्कुल सही है.

BMC ने कहा कि कंगना ने हिरासानी और 'गलतफहमी' के झूठे, बे बुनियाद और गलत इल्ज़ामात लगाए हैं. उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट के ज़रिए इस तरह के 'गैरकानूनी काम' के लिए सिक्योरिटी की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए.

याद रहे कि बुध के रोज़ बीएमसी ने कंगना के दफ्तर के कुछ हिस्सों को गैर कानूनी बताकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी. हालांकि अदाकारा का कहना था कि मेरे पास सभी तरह कागज़ात मौजूद हैं. बीएमसी की कार्रवाई के बाद कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की थी और सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने भी बीएमसी की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने का हुक्म दिया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही अदालत ने बुध के रोज़ इस मामले की अगली सुनवाई जुमेरात यानी आज 3 बजे तय की थी. जिसे मुल्तवी कर दिया है. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news