मौके पर मौजूद गांव वालों ने लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. इनमें से करीब आधा दर्जन लोग लापता हैं. लापता लोगों में ख्वातीन भी शामिल हैं.
Trending Photos
)
कोटा: राजस्थान के कोटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इटावा में चंबल नदी पार करते वक्त नदी में एक नाव के डूबने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, नाव में 25 से ज्यादा लोग सवार थे. यह हादसा खातोली क्षेत्र के गोठड़ा कला गांव में हुआ है.
मौके पर मौजूद गांव वालों ने लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. इनमें से करीब आधा दर्जन लोग लापता हैं. लापता लोगों में ख्वातीन भी शामिल हैं. वारदात की जानकारी मिलते ही इंतेज़ामिया लवाजमा भी मौके पर पहुंच गया है.
नाव में सवार करीब 8 से 10 लोग अब भी लापता है. इस वारदात के बाद से मकामी इंतेज़ामिया के खिलाफ लोगों में सख्त गुस्सा देखा जा रहा है और वे नारेबाजी भी कर रहे हैं. अभी तक रेस्क्यू टीमें नहीं पहुंचने से लोग नाराज हैं.
बताया जा रहा है कि नदी में जिस जगह हादसा हुआ, वहां नदी के एक तरफ कोटा जिले की सरहद है तो नदी के दूसरी तरफ बूंदी जिले का बॉर्डर आता है. नाव में सवार सभी लोग इटावा इलाके के आसपास के गांव के लोग थे, जो चतुर्दशी के मौके पर बूंदी जिले के कमलेश्वर महादेव पूजा अर्चना करने जा रहे थे. नदी पर पुलिया नहीं होने से यहां नाव ही आवाजाही के लिए लोगों का वाहिद जरिया है.
ऐसे में यहां बड़ी तादाद में गैर कानूनी तरीके से नावों चलाई जाती हैं. जिसमें लोगों के साथ ही गाड़ियों को भी नदी की एक जानिब से दूसरी तरफ लाया और ले जाया जाता है.
Zee Salaam LIVE TV