)
Deepika Padukone hijab Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में विज़िट अबू धाबी के एक नए विज्ञापन में नजर आए. इस विज्ञापन में दोनों को अबू धाबी के पारंपरिक कपड़ों में शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में दिखाया गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा हो गया है. क्योंकि इस विज्ञापन में दीपिका पादुकोण ने अबाया (मुस्लिम समुदाय की स्त्रीयों द्वारा पहना जाने वाला एक कपड़ा) पहन रखा था. सोशल मीडिया पर उनके आलोचक ट्रोल कर रहे हैं. वहीं, अबाया पहनने पर दीपिका के फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल, विज़िट अबू धाबी के एक नए विज्ञापन में दुबई की संस्कृति, शांत माहौल और ऐतिहासिक, धार्मिक इमारतों को दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर उनके आलोचक यह कह कर दीपिका की ट्रोलिंग कर रहे हैं कि वह भारत में अर्धनग्न कपड़ों में रहती हैं और मुस्लिम देशों में अबाया पहन रही हैं. कुछ आलोचकों ने लिखा कि कुछ पैसों के लिए दीपिका पादुकोण ने अबाया पहन लिया. याद रहे अबाया पर बार-बार आपत्ति जाहिर करके इस कपड़े को डिफेम करने की कोशिश भी हो सकती है. हालांकि हर धार्मिक स्थल का अपनी मर्यादा होता है और लोगों को उस मर्यादा का सम्मान करना चाहिए. दीपिका ने बिल्कुल उसी मर्यादा का ख्याल रखा और मस्जिद में अबाया पहनकर गईं.
दीपिका पादुकोण के कुछ आलोचकों ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि दीपिका ने कभी भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा नहीं दिया, काश वह ऐसा भी करती. हालांकि कई फिल्मों में दीपिका पादुकोण भारतीय संस्कृति को रिपरजेंट करने वाले कपड़ों में दिखाई दी हैं. जैसे- पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और चेन्नई एक्सप्रेस. वहीं, दीपिका के समर्थक हिजाब में दीपिका की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका को उनके पहनावे के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म "पठान" में भगवा रंग की बिकनी पहनने पर विवाद हुआ था. सोशल मीडिया पर उस वक्त भी दीपिका के आलोचकों ने ट्रोलिंग की थी और भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाया था.