)
नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनों पर्दे से दूर हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने ताल्लुक से पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें मोटापे की वजह से किस तरह लोगों के ताने सहने पड़े.
अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए समीरा रेड्डी ने लिखा कि ''मैंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. मैं बेटे हंस को जन्म देने के बाद वजन बढ़ने पर शर्मिंदा हुई थीं''
उन्होंने लिखा कि ''जब हंस का जन्म हुआ, तो मैं उसे पहली बार पार्क में ले गई. एक महिला मेरे पास आई और बोली, हे भगवान, क्या आप समीरा रेड्डी हैं? क्या हुआ आपको? मुझे याद है कि मैं बिखर गई थी''.
समीरा रेड्डी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह उनके लिए बहुत कठिन वक्त था. उस वक्त समीरा का वजन 105 किलो था. समीरा के मुताबिक ''उस एक लाइन ने मुझे टुकड़े-टुकड़े कर दिया''. समीरा रेड्डी ने अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि ''दुनिया की धारणा पर खरा उतरना वाकई मुश्किल है. सोशल मीडिया पर हम अच्छा दिखना चाहते हैं. सुंदरता के बारे में हमारे विचारों को यहां तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है. सेलेब्रिटीज के लिए यह और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि लोग उन्हें ऑन-स्क्रीन देखकर ही उन्हें अपना आदर्श मानते हैं''.
समीरा रेड्डी ने बताया कि ''9 महीने बाद मेरा वजन 105 किलो था, लेकिन जैसे ही मैंने अपने खूबसूरत बेटे को हाथ में लिया सारी उदासी खत्म हो गई. जब वह सोशल मीडिया पर आईं तो उन्होंने फैसला किया कि वह फैंस फॉलोइंग के लिए झूठ नहीं जिएंगी!''
Video: