Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2014423
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंगर्भवती खुशबू को मुन्ना ने दो टुकड़ों में बांटा, गर्लफ्रेंड ने इस बात से कर दिया था इन्कार

गर्भवती खुशबू को मुन्ना ने दो टुकड़ों में बांटा, गर्लफ्रेंड ने इस बात से कर दिया था इन्कार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खबर है कि देवरिया में मुन्ना नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने गर्भपात करने से इंकार कर दिया था.

गर्भवती खुशबू को मुन्ना ने दो टुकड़ों में बांटा, गर्लफ्रेंड ने इस बात से कर दिया था इन्कार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी. युवती का कत्ल इसलिए कर दिया गया क्योंकि उसने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया था. पुलिस के मुताबिक, ढाई महीने पहले बरौली गांव के एक खेत में एक युवती का दो टुकड़ों में कटी हुई लाश मिली थी. 

रिलेशनशिप में था मुन्ना
छानबीन के बाद काटी गई युवती की पहचान खुशबू सिंह के तौर पर हुई, जो पैना गांव की रहने वाली थी. उसकी शादी 2016 में हुई थी और कुछ साल बाद उसका तलाक हो गया. उसी गांव में रहने वाला मुन्ना नाम का शख्स खुशबू के साथ रिलेशनशिप में था और तलाक के बाद दोनों गोरखपुर में किराए के मकान में साथ रहने लगे. जब खुशबू गर्भवती हो गई तो मुन्ना ने उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर मुन्ना ने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी.

खुशबू के किए दो टुक्ड़े
खुशबू की मौत के बाद मुन्ना ने चाकू से उसके शरीर को दो टुकड़ों में बांट दिया. उसने खुशबू के शरीर के टुकड़ों को एक सूटकेस में पैक किया और अपने गांव वापस चला गया. वहां मुन्ना ने टुकड़ों में बंटे खुशबू के शव को उसके सामान के साथ नहर पुल के पास ठिकाने लगा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

रैपर से मिला सुराग
सामान में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का रैपर मिलने से अहम सुराग मिला, जिस पर गोरखपुर शहर के एक स्पा सेंटर का पता लिखा था. स्पा सेंटर के कर्मचारियों से आगे की पूछताछ में पता चला कि खुशबू को वहां नौकरी पर रखा गया था. ये कर्मचारी मुन्ना को जानते थे. तब पुलिस ने मुन्ना का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news