)
पवन सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत में वज़ीरे सेहत (मुमलिकत)और गाजियाबाद नगर से भाजपा MLA अतुल गर्ग पर उनके ही चचेरे भाई श्याम गर्ग ने ज़मीन व जायदाद कब्ज़ाने का संगीन इल्ज़ाम लगाया है. उन्होंने वज़ीर की शिकायत वज़ीरे आज़म ऑफिस (PMO) में की है और इंसाफ न मिलने पर खुदकुशी की धमकी दी है. श्याम गर्ग का इल्ज़ाम है कि अतुल गर्ग ने अपने सियासी रसूख के दम पर उनकी जमीन पर नाजायज़ कब्जा कर लिया है.
श्याम गर्ग ने पीएमओ को लिखे अपने खत में कहा है कि उनकी ज्वाइंट फेमिली है और कोई बंटवारा नहीं हुआ है. वज़ीर अतुल गर्ग उनके सगे चचेरे भाई हैं. उन्होंने मिनिस्टर के साथ अपने सगे भाई अलोक, अनुज राम और चाचा पर भी मंकूला (चल) और गैरमंकूला (अचल) जायदाद पर कब्जा करने का इल्ज़ाम लगाया है. श्याम गर्ग का कहना है कि जब वह जायदाद में अपना हिस्सा मांगते हैं तो उन्हें जान से मरने की धमकी दी जाती है.श्याम गर्ग का इल्ज़ाम है कि उन्होंने इसकी शिकायत डीएम, एसडीएम, एसएसपी, सीओ और एसओ सभी से की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
अतुल गर्ग के चचेरे भाई ने पीएमओ को लिखा है कि उनका परिवार दाने-दाने को मोहताज है. कई बार खुद अतुल गर्ग से जायजाज बांटने की बात कही लेकिन इक्तेदार (सत्ता) की तकत दिखाकर उन्होंने भगा दिया. श्याम गर्ग ने लिखा है कि उनके परिवार के सामने जीने का अब कोई रास्ता नहीं बचा है. अगर 72 घंटे के अंदर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता तो वह अपने परिवार समेत खुदकुशी कर लेंगे और इसके लिए अतुल गर्ग जिम्मेदारी होंगे.
हालांकि चचेरे भाई के ज़रिए अपने ऊपर लगे इल्ज़ामात को अतुल गर्ग ने झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि बंटवारा तो साल 1987 में ही हो चुका है. मेरे पिताजी सात भाई थे, सबके बीच बंटवारा हो चुका है और कोई मसला नहीं है. उन्होंने उल्टा श्याम गर्ग पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा है कि , ''यह लड़का शायद गलत सोहबत में पड़ गया. इसके पास आमदनी का ज़रिया नहीं है लेकिन परिवार इसकी मदद करता है. आज भी उनके घर का खर्चा उनके बड़े भाई चलाते हैं.''
Zee Salaam LIVE TV