)
नई दिल्ली: हिंदुस्तानी फौज की मुस्तैदी से पाकिस्तान परेशान है और हर रोज़ नए नए तरीके अपना कर सरहद पास से हथियार भेज रहा है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सनीचर को जम्मू-कश्मीर में के कठुआ ज़िले में आलमी सरहद पर पाकिस्तान को ड्रोन को मार गिराया है.
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के एक गश्ती टीम ने सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के इलाके में एक ड्रोन को मंडराते देखा. फिर जवानों ने 9 गोलियां चलाकर ड्रोन को हिंदुस्तानी इलाके में 250 मीटर अंदर की तरफ मार गिराया. जानकारी के मुताबिक इस ड्रोन की तलाशी लेने पर इसमें गोला बारूद भी बरामद किया गया है.
एक अफसर ने बताया, 'इस सामान में एक एम-4 यूएस मेड राइफल, दो मैगजीन और 60 राउंड के साथ सात ग्रेनेड बरामद हुए हैं. यह डिलीवरी एक अली भाई के लिए थी क्योंकि पैकेट पर उसका नाम लिखा था.'
Zee Salaam Live TV