)
Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने मंगलवार को संसद में बजट पेश किया. इस मौके पर उन्होंने कई बड़े ऐलान किए. वित्त मंत्री ने अपने खिताब में कहा कि देशभर में मौजूद तकरीबन 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस को कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इससे पोस्ट ऑफिस सर्विस में तबदीली आएगी. इससे लाखों-करोड़ों कस्टमर को बड़ा फायदा मिलेगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट भी खोलें जाएंगे. कम से कम लागत में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा.
डिजिटल बैंकिंग से ऑपरेट हो सकेगा
Post Office को कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने से लोग अपने अकाउंट को ऑनलाइन ऑपरेट कर सकेंगे और Post Office अकाउंट और दूसरे बैंकों में पैसे का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. सीतारमण ने कहा, इससे वित्तीय समावेश और नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM के जरिए अकाउंट का संचालन मुम्किन हो जाएगा. इससे पोस्ट ऑफिस खातों और बैंक खातों के बीच फंड का लेन-देन हो सकेगा.
उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण इलाकों में खास कर किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह फायदेमंद साबित होगा. वर्तमान में पोस्ट ऑफिस इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिये बचत खाता सेवाएं और भुगतान संबंधी बैंकिंग सर्विस दी जाती है.
Video: