)
लखनऊ: सीएम योगी की मुहाजिर मज़दूरों को काम दिलाने की पहल कारगर होती दिखाई दे रही है. हुकूमत ने 16 लाख मुहाजिर मज़दूरों की स्किल मैपिंग पूरी ही कराई थी, कि उनके रोज़गार के लिए सूबे के कई कारोबारी और सनअती ग्रुप आगे आने लगे हैं. हुकूमत के स्किल मैपिंग डेटा बैंक से इन कारोबारियों ने 5 लाख मज़दूर और कामगार मांगे हैं. ये यूपी हुकूमत और मुहाजिर मज़दूरों के लिए हौसलों से भरा इशारा है.
योगी हुकूमत ने सूबे में मुहाजिर मज़दूरों की स्किल मैपिंग कराने के बाद सूबे में सनअती इदारों का सर्वे और मैपिंग का काम शुरू किया था. इसका मकसद सनअती इदरों में रोज़गार की गुंजाइश तलाशना था. सीएम योगी ने हिदायात दी हैं कि हर सनअती युनिट में मैन पावर स्ट्रेंथनिंग कराई जाए और कम से कम 1 से लेकर 10 मज़दूर और कामगारों के लिए रोज़गार का खाका तैयार किया जाए. इसके लिए टीम-11 की मीटिंग में स्कीम भी बन रही है.
हुकूमत हर युनिट से स्किल्ड और नॉन स्किल्ड मैन पावर की डिमांड कर रही है. इसके लिए हुकूमत सनअती इदारों को भी मदद देने की हिदायात दे चुके हैं, ताकि इन इदारों में तेजी से काम शुरू हो सके. उन्होंने हिदायात दी हैं कि सप्लाई चेन क्लियर कराने और बाकी हुकूमतें सहूलियात में भी कारोबारियों को तआवुन दिया जाए.
सनअती युनिटों में मज़दूरों और कामगारों के लिए अप्रेंटिस और ट्रेनिंग का भी इंतजाम योगी हुकूमत कर रही है. हुकूमत इस दौरान सनअती ग्रुप्स से मज़दूरों को ट्रेनिंग भत्ता दिलाने की भी स्कीम में है.
Zee Salaam Live TV