)
गौतमबुद्ध नगर : कभी कभी इंसान के जीवन में कुछ ऐसे पल आ जाते हैं जब वो इतना परेशान हो जाता है कि अपना मानसिक बैलेंस खो देता है. यहां तक की वो सोसाइड करने का भी फैसला ले लेता है. चाहे वह तलबा पर मार्क्स लाने का बोझ हो या फिर किसी का कर्ज़ उतारना हो. लेकिन क्या कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो पर लाइक नहीं मिलने से अपनी ज़िंदगी खत्म कर सकता है.
नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है . नौजवान के घरवालों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान वो नौजवान एक वीडियो ऐप टिकटॉक पर वीडियो बनाया करता था. पिछले कुछ दिनों से उसके वीडियो पर लाइक और कमेंट्स नहीं आ रहे थे, जिसकी वजह से वह काफी परेशान था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली,''
एक नौजवान की खुदकुशी के बाद नोएडा पुलिस फिलहाल इसी सवाल का जवाब तलाश रही है. नोएडा के सेक्टर 39 की थाने के तहत आने वाले गांव सलारपुर में उसके घर से उसकी लाश बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक 18 साल के इकबाल ने फांसी लगा कर सोसाइड किया है. शुरुआती जांच में ऐसी बातें आ रहीं हैं कि टिकटॉक वीडियो पर लाइक न मिलने की वजह से इक़बाल ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ये जानकारी इकबाल के परिवार वालों से पूछताछ में वीडियो पर लाइक नहीं मिलने की जानकारी मिली है.
मौके पर पहुंचे डीसीपी ने बताया कि पुलिस परिवारवालों के बयान को ही आधार बना कर जांच नहीं कर रही. इकबाल की मौत की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस को इकबाल के शव की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल रिपोर्ट का इतेज़ार किया जा रहा है. जिसके बाद स्थिति साफ होने के कयास लगाए जा रहे हैं कि उसकी मौत किस वजह से हुई. और उसके बाद आत्महत्या की इस गुत्थी से जुड़ा बड़ा सवाल भी सुलझ सकता है.
Watch Zee Salaam Live TV